Abhishek Sharma; India Vs USA T20 World Cup 2026 LIVE Score Update
मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। उन्हें मैच से एक दिन पहले हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तानी करते हुए 8वां अर्धशतक लगाया है। इतना ही नहीं, सूर्या ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इंडिया ने 46 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सिराज ने अहम विकेट दिलाए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को अहम मौको पर विकेट दिलाए। उन्होंने पावरप्ले के अंदर अमेरिकी ओपनर एंड्रीज गौस (6 रन) और सैतेजा मुक्कामाला (2 रन) को पवेलियन भेज दिया। फिर 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर शुभम रंजने (37 रन) को LBW कर दिया।

भारत ग्रुप-ए के पॉइंट टेबल में नंबर-1 भारत ग्रुप-ए के पॉइंट टेबल में नंबर-1 है। जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। दोनों के पास 2-2 अंक हैं। क्योंकि, पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से कम है। नीदरलैंड और USA अपना-अपना पहला मैच हार गए हैं। नामीबिया ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला मैच 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
USA: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
पूरे मैच के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:14 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया
टी 20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद पर सिराज ने शुभम रंजने को यॉर्कर पर LBW आउट किया। सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
05:08 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जीत के करीब भारत
19वें ओवर में हार्दिक ने 10 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर आउटसाइड ऑफ पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में जीत के लिए 41 रनों की जरुरत है।
05:02 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
USA का 7वां विकेट गिरा, मोहसिन आउट
18वें ओवर की चौथी बॉल पर USA ने 7वां विकेट गंवाया। अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद मोहसिन को 8 रन के स्कोर पर आउट किया। डीप मिड विकेट पर तिलक वर्मा ने कैच पकड़ा। अर्शदीप सिंह को दूसरा विकेट मिला।
04:59 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
17वें ओवर में सिर्फ 4 रन बने
17वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने महज 4 रन दिए। ये चारों रन सिंगल के जरिए बने। हालांकि, ओवर में कोई विकेट नहीं आया।
04:58 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल ने लगातर 2 बॉल पर 2 विकेट लिए

अक्षर पटेल ने लगातार 2 बॉल पर दो विकेट लिए। पहले कृष्णमूर्ति को 37 रन और फिर हरमीत को 0 पर कैच आउट कराया। अमेरिका का 6वां विकेट गिरा।
04:51 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
DRS लेकर आउट होने से बचे शुभम रंजने
15वें ओवर में शुभम रंजने DRS लेकर आउट होने से बच गए। वरुण की बॉल उनके पैड पर लगी और फील्ड अंपायर ने भारतीय प्लेयर्स की अपील पर आउट भी दे दिया। ऐसे में शुभम ने DRS लिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर फैसला पलट दिया।
04:46 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मिलिंद कुमार का विकेट सेलिब्रेट करते वरुण चक्रवर्ती
04:41 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अक्षर की पहली बॉल पर छक्का पड़ा
14वां ओवर डाल रहे अक्षर पटेल की पहली बॉल पर छक्का पड़ गया। संजय कृष्णमूर्ती ने मिडविकेट की दिशा में छक्का लगाया।
04:37 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी प्लेइंग-11 में भारतीय मूल के 7 खिलाड़ी

04:33 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक, ईशान ने मिलिंद को स्टंप किया
12वें ओवर में अमेरिका ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर मिलिंद कुमार 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेट कीपर ईशान किशन ने वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर स्टंप किया। इसी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी टूट गई।
04:25 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
USA का स्कोर 50 पार हुआ

रनआउट का असफल प्रयास करते विकेटकीपर ईशान किशन। (फोटो- BCCI)
11वें ओवर में USA की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हार्दिक पंड्या की पहली बॉल पर मिलिंद कुमार ने चौका लगाकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया।
संजय ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। इसी छक्के के साथ संजय और मिलिंद ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली। पंड्या के इस ओवर से 14 रन आए।
04:20 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
10 ओवर में अमेरिका- 49/3

विकेट के लिए अपील करते ईशान किशन।
अमेरिका ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 49 रन बना लिए। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति क्रीज पर मौजूद रहे।
04:13 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वरुण ने 5 रन का ओवर फेंका
पावरप्ले के ठीक बाद वरुण चक्रवर्ती बॉलिंग करने आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
04:08 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में अमेरिका ने 31 रन बनाए
162 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए। टीम ने पांचवें और छठे ओवर में 16 रन बनाकर स्कोर 31 रन तक बना लिया।
04:03 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप के ओवर में 9 रन बने

अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में 1 विकेट लिया।
पावरप्ले के पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 9 रन दे दिए। उनके ओवर में 1 चौका लगा, वहीं बाकी गेंदों पर बैटर्स ने 5 सिंगल ले लिए।
03:59 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिराज की डाइव, मुश्किल कैच छूटा
पांचवें ओवर में संजय कृष्णमूर्ति को जीवनदान मिल गया। अर्शदीप सिंह ने ओवर की पहली बॉल गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। संजय ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खड़ी हो गई। सिराज ने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन उनके हाथ से गेंद छूट गई।
03:54 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका का तीसरा विकेट गिरा, सिराज को दूसरा विकेट
विकेट की खुशी मनाते भारत के प्लेयर्स।
अमेरिका ने चौथे ओवर में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। मोहम्मद सिराज ने ओवर की दूसरी बॉल फुलर लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। साईतेजा मुक्कामाला फ्लिक करने गए, लेकिन मिड विकेट कैच हो गए। वे 7 गेंद पर 2 रन ही बना सके।
03:47 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप को भी विकेट
तीसरे ओवर में अमेरिका ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पहली बॉल अर्शदीप सिंह फुलर लेंथ आउट स्विंगर फेंकी। मोनांक पटेल फ्लिक करने गए, लेकिन मिड ऑफ पोजिशन पर कैच हो गए। अमेरिकी कप्तान खाता भी नहीं खोल सके।
03:45 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
गौस ने छक्का लगाया, सिराज ने कैच कराया
दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ एंड्रीज गौस ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगा दिया। सिराज ने अगली गेंद डॉट कराई और फिर गौस को कवर्स पोजिशन पर कैच करा दिया। गौस 6 रन बनाकर आउट हुए।
03:41 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले ओवर में अमेरिका ने 2 रन बनाए
अमेरिका ने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ 2 रन बनाए। एक रन वाइड से और एक रन लेगबाय से बना।
03:38 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका की बैटिंग शुरू
अमेरिका ने 162 रन के टारगेट का पीछा करना शुरू कर दिया है। टीम से साईतेजा मुक्कामाला और एंड्रीज गौस क्रीज पर हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका।
03:35 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: USA को 162 रन का टारगेट
03:28 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन देखिए

03:22 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने 20 ओवर में 161 रन बनाए
भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन की कप्तानी पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती पारी की आखिरी गेंद पर 0 के स्कोर पर रन आउट हुए।
03:16 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
19 ओवर खत्म, भारत का 8वां विकेट गिरा
भारत ने 140 रन पर 8वां विकेट गंवाया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप 4 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 43 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद हैं। वान शल्विक ने 4 विकेट लिए।
03:05 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।
03:00 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट, 7वां विकेट
17वें भारत ने 7वां विकेट भी गंवा दिया है। यहां अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हिम्मत सिंह ने कैच आउट कराया। हिम्मत को दूसरा विकेट मिला है।
02:54 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 100 पार, 21 रन बने
16वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने सौरभ नेत्रवलकर की पहली बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का स्कोर 100 पार पहुंचाया।
16वें ओवर में नेत्रवलकर की गेंद पर 21 रन बनाए। अक्षर पटेल ने लगातार 2 चौके लगाए। कप्तान सूर्यकुमार आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
02:51 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
15 ओवर के बाद स्कोर 94/6

भारत ने 15 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 36 रन और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
02:42 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
14 ओवर खत्म, भारत का स्कोर 86/6
भारत ने 14 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ अक्षर पटेल खेल रहे हैं।
02:40 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर आउट, 6वां विकेट गिरा
भारत ने 77 रन पर 6वां विकेट गंवाया। हार्दिक पंड्या 6 गेंद पर 5 रन बनाकर हरमीत सिंह की गेंद पर कैच आउट हुए। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी बिखरी।
02:39 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट
मोहम्मद मोहसिन ने भारत को एक और झटका दे दिया। रिंकू सिंह भी पवेलियन लौट गए और अब आधी भारतीय टीम आउट हो चुकी है। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर गेंद डाली गई।
रिंकू ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर हवा में चली गई, जहां अंदर खड़े मिलिंद कुमार ने आसान कैच लपक लिया।
02:25 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव को जीवनदान, कैच छूटा

10वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। शुभम रंजने ने अपनी ही बॉल पर कैच ड्रॉप किया।
इस ओवर से 10 रन आए। इसी के साथ भारतीय टीम का स्कोर 63 रन पहुंच गया। जब कैच छूट तब सूर्या 15 रन पर खेल रहे थे।
02:20 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
9वें ओवर में सिर्फ एक रन बना
9 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 53 रन बनाएं। मोहम्मद मोहसिन ने 9वें ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। रिंकू सिंह 2 रन और सूर्यकुमार 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
02:18 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 पार, रिंकू और सूर्या नाबाद
8वें ओवर में भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ओवर से 3 रन आया। रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव नाबाद है।
02:17 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/4
कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 और रिंकू सिंह 2 रन पर नाबाद हैं। वान शल्कविक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए
02:14 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
7 ओवर में भारत का स्कोर 49/4
भारत ने पावरप्ले में अभिषेक, ईशान, तिलक और दुबे के विकेट गवाएं। 7 ओवर के बाद भारत 4 विकेट खोकर 49 रन बनाए हैं।

02:04 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट

पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शैडली वान शल्कविक ने लॉन्ग ऑफ में कैच आउट कराया। उन्होंने तिलक और शिवम दुबे को भी आउट किया। पावरप्ले में भारत ने 46 रन पर 4 विकेट गवा।

02:02 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान किशन का 10 रन पर कैच छूटा
भारत ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसना पर 44 रन बनाए। ईशान किशन का 10 रन पर कैच छूटा। ईशान ने एक छक्का और एक चौका लगाया।
01:59 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
टी-20 इतिहास में पहली बार टॉप ऑर्डर के तीनों बैटर्स लेफ्टी हैं
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब भारत की टॉप-3 बल्लेबाजी में सब लेफ्ट हैंडर हैं। इससे पहले ऐसा सिर्फ 1999 में वनडे क्रिकेट में देखने को मिला था।
उस समय एक मैच में सौरव गांगुली, डब्ल्यूवी रमन (रमेश) और रॉबिन सिंह टॉप-3 में उतरे थे, जबकि दूसरे मैच में गांगुली, रमेश और अमय खुरसिया ने पारी की शुरुआत संभाली थी।
01:55 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय पारी के तीसरे ओवर से 16 रन आए
तीसरे ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 25 रन बनाए। तिलक ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी बॉल पर चौका लगाया। इशान किशन 9 रन और तिलक वर्मा 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
01:49 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक वर्ल्डकप डेब्यू इनिंग में जीरो पर आउट होने वाले 5वें बैटर
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए डेब्यू पारी में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा 5वें भारतीय बन गए हैं।
उनसे पहले गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, शिवम ठाकुर और दीपक हुड्डा भी अपने टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे।
खास बात यह है कि नेहरा और अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए, यानी दोनों पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
01:42 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक जीरो पर आउट
अभिषेक का विकेट सेलिब्रेट करते USA के खिलाड़ी।
भारत ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हुए। उन्हें अली खान ने कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया।
अभिषेक ओवर की दूसरी बॉल पर डीप कवर्स के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन कैच आउट हो गए।
01:41 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईशान किशन ने छक्के से खाता खोला
भारत के पहले मैच की शुरुआत हो गई है। ईशान ने सौरभ नेत्रवलकर की बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। पहले ओवर से 7 रन आए।
01:12 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिराज खेल रहे- सूर्यकुमार यादव
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छी दिख रही है। हवा चल रही है, इसलिए हमें ओस की ज्यादा उम्मीद नहीं है। टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला हैं।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और USA कैप्टन मोनांक पटेल।
01:11 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले बॉलिंग करेंगे- मोनांक
USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस के समय कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े मंचों में से एक है। अमेरिका में क्रिकेट को लेकर काफी उम्मीदें हैं, हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। हमने डीवाई पाटिल में कुछ वॉर्म-अप मैच खेले थे और वहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम कॉम्बिनेशन में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज शामिल हैं।
01:02 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पहुंचे
भारत को 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चैयरमैन जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

01:01 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऋषभ रिखीराम शर्मा परफॉर्म कर रहे
टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी म्यूजिशियन ऋषभ रिखीराम शर्मा परफॉर्म कर रहे हैं। ऋषभ रिखीराम शर्मा व्हाइट हाउस में भी प्रदर्शन कर चुके हैं।
12:46 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई
हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था।
भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।
दूसरी ओर USA ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली। टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।
12:45 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
USA के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड
USA के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है। जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था।
न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए USA ने महज 110 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 111 रन का टारगेट चेज करने में 18.2 ओवर लग गए थे। USA के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था।

12:43 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्ट्रेथ एंड वीकनेस
भारत की स्ट्रेंथ
विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम हैं।
मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। जो कभी मैच पलट सकते हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे मिस्ट्री स्पिनर्स हैं। मोहम्मद सिराज इसे मजबूती दे रहे हैं।
भारत की वीकनेस
मैच से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके रहने से भारतीय बैटिंग को गहराई मिलती थी। साथ ही अहम मौकों पर गेंदबाजी का ऑप्शन भी था।
पिछली कुछ सीरीज में स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्ट्राइक रेट पेसर्स की अपेक्षाकृत कम रहा है। ऐसे में नेत्रवलकर की अगुवाई वाले अमेरिकी स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं।
12:40 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक 1297 रन बनाए, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर
2024 के बाद से अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 194.74 के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 34 मैच में 59 विकेट ले चुके हैं।

12:38 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
गौस के नाम सबसे ज्यादा रन, हरमीत टॉप विकेट टेकर
एंड्रीज गौस अमेरिका के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2024 के बाद से 25 मैचों में 752 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने 25 मैचों में 24 विकेट लिया है। वे टीम के टॉप विकेट टेकर्स हैं।

12:36 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच और मौसम
मुंबई में आज बारिश के आसार नहीं है। यहां का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण ओस पड़ती है, तो वानखेड़े की पिच बैटर्स पर मेहरबान होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुनेगी। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान हो जाता है।
12:35 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कहां देख सकते हैं मैच
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। इसे जियो हॉटस्टार में भी देखा जा सकेगा। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज पढ़ सकते हैं।