March 30, 2026

Abhishek Sharma Suryakumar Yadav | ICC T20 Rankings 2026 Players List Update

0
untitled-design-2026-01-28t152239706_1769594048.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अभिषेक और सूर्यकुमार यादव की यह फोटो 25 जनवरी की है, जब दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी-20 में नाबाद अर्धशतक लगाए थे। - Dainik Bhaskar

अभिषेक और सूर्यकुमार यादव की यह फोटो 25 जनवरी की है, जब दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी-20 में नाबाद अर्धशतक लगाए थे।

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ICC की टी-20 बैटर्स रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉप-10 में जगह बना ली है। ICC ने बुधवार को वीकली रैंकिंग जारी की।

अभिषेक के फिलहाल 929 रेटिंग अंक हैं, जो पिछले साल एशिया कप में हासिल किए गए उनके करियर के बेस्ट 931 अंकों से सिर्फ दो कम हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के पहले (84) और तीसरे (68*) मैच में अर्धशतक लगाया था।

सूर्यकुमार यादव ने लगाई पांच स्थान की छलांग सूर्यकुमार यादव ने ICC की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी कर ली है। इस हफ्ते उन्हें पांच स्थान का फायदा मिला है और वे 717 रेटिंग अंकों के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पिछले दो मैचों में सूर्या ने लगातार दो अर्धशतक लगाए थे और दौनौं मैच में नाबाद रहे।

बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा के बाद इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट 849 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के तिलक वर्मा 781 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

बुमराह को चार स्थान का फायदा टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक 10 दिन पहले यह भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है, जिससे टीम इंडिया को बड़ा मनोबल मिला है।

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई है। तीसरे टी-20 मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद बुमराह अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती पहले दो मैचों में कुल तीन विकेट लेकर रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग में हार्दिक एक स्थान ऊपर आए टी-20 ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि शिवम दुबे ने छह पायदान की बढ़त के साथ 11वां स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा टॉप पर बरकरार हैं।

—————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *