March 26, 2026

Actor Ashish Vidyarthi and his wife injured in a road accident | एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल: गुवाहाटी के जू रोड इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी

0
3-1_1767424981.gif


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आशीष विद्यार्थी की पत्नी रूपाली बरुआ एक असमिया फैशन उद्यमी (entrepreneur) हैं। - Dainik Bhaskar

आशीष विद्यार्थी की पत्नी रूपाली बरुआ एक असमिया फैशन उद्यमी (entrepreneur) हैं।

बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के जू रोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे द गुवाहाटी एड्रेस होटल के सामने हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, डिनर के बाद कपल होटल के रेस्टोरेंट से बाहर निकला था। उसी दौरान सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार करते समय दोनों को टक्कर मार दी। बाइक गुवाहाटी के चांदमारी इलाके की तरफ से तेज गति में आ रही थी।

टक्कर के बाद एक्टर और उनकी पत्नी को चोटें आईं। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गीतानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। विद्यार्थी और उनकी पत्नी का भी इलाज कराया गया।

आशीष विद्यार्थी की पहली शादी पीलू राजोशी से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2023 में उन्होंने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की।

आशीष विद्यार्थी की पहली शादी पीलू राजोशी से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2023 में उन्होंने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की।

विद्यार्थी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है आशीष विद्यार्थी का फिल्मों का करियर चार दशक से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने 11 से अधिक भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। करियर की शुरुआत उन्होंने 1986 में कन्नड़ फिल्म आनंद से की थी। हिंदी सिनेमा में उन्हें 1994 की फिल्म द्रोहकाल से पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

विद्यार्थी को उनके विलेन और कैरेक्टर रोल के लिए जाना जाता है। 1942: ए लव स्टोरी, वास्तव, कहो ना… प्यार है, बर्फी और हैदर जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।

एक्टिंग के अलावा वे मोटिवेशनल स्पीकर और फूड-ट्रैवल व्लॉगर भी हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर असम और पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उनके चैनल पर इस समय करीब 24 लाख सब्सक्राइबर हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *