April 1, 2026

Air India Express Flight Emergency Landing Reason; Jeddah Kozhikode | Kochi Airport | एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के टायर फटे, इमरजेंसी लैंडिंग: जेद्दा से कालीकट जा रही थी, कोचीन में उतारी गई, 160 यात्री सुरक्षित

0
air-india-express-plans-to-launch-varanasi-bangk_1766035201.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Air India Express Flight Emergency Landing Reason; Jeddah Kozhikode | Kochi Airport

कोच्चि4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

जेद्दा से कोझिकोड जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की गुरुवार को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन में 160 यात्री सवार थे।

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट IX 398 को राइट मेन लैंडिंग गियर और टायर फेल होने के कारण कोच्चि डायवर्ट किया गया था।

फ्लाइट को सुबह 9.07 बजे पूरी इमरजेंसी के साथ लैंड करवाया गया। CIAL के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “सभी इमरजेंसी सेवाओं को पहले ही एक्टिवेट कर दिया गया था। यात्रियों या क्रू मेंबर्स में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। लैंडिंग के बाद जांच में पुष्टि हुई कि दोनों दाहिने तरफ के टायर फट गए थे।

पैसेंजर्स की आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही

सभी यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में ठहराया गया है और उनकी आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही है। फ्लाइट में देरी या रद्द होने की स्थिति में, एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों को सड़क मार्ग से कोझिकोड ले जाया जाएगा, जो कोच्चि से लगभग सात घंटे की ड्राइव पर है।

खबर अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *