March 28, 2026

Air India Express Flight Makes Emergency Landing in Indore After Infant Falls Ill | फ्लाइट में बच्चे की तबीयत बिगड़ी, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग: अस्पताल पहुंचाने से पहले मौत; जयपुर से बेंगलुरु जा रहा था विमान – Indore News

0
whatsapp-image-2026-01-07-at-10543-pm_1767771399.jpeg


इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

इंदौर में जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार एक साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।

.

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 मंगलवार को जयपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे बेंगलुरु पहुंचने वाली थी। यात्रा के दौरान विमान में सवार एक साल के बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत एयर होस्टेस को दी।

इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बच्चे को सीपीआर देते हुए डॉक्टर फ्लाइट से बाहर लाए। (AI इमेज)

इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बच्चे को सीपीआर देते हुए डॉक्टर फ्लाइट से बाहर लाए। (AI इमेज)

इंदौर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर से शाम करीब 7:20 बजे संपर्क किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी और एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इलाज के लिए एयरोब्रिज पर ही डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई।

शाम 7:50 बजे विमान के लैंड करते ही बच्चे को तुरंत बाहर लाया गया। विमान में मौजूद एक डॉक्टर पहले से ही बच्चे को सीपीआर दे रहे थे। इंदौर एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों ने भी लगातार सीपीआर देते हुए बच्चे को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

फ्लाइट में बैठने से पहले ही तबीयत थी खराब हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार था और उसकी उम्र एक साल थी। वह अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बैठने से पहले ही बच्चे की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि उड़ान के दौरान पानी या दूध पिलाते समय वह श्वासनली में चला गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *