April 3, 2026

Ajay Devgn Team Denies Unsung Warrior Film Rumors

0
1000583250-ajay-devgn-om-raut-2026-04-03-13-12-01_1775208183.png


34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और डायरेक्टर ओम राउत के एक बार फिर साथ आने की चर्चाओं को खारिज कर दिया गया है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘तानाजी’ की यह सुपरहिट जोड़ी एक और ‘अनसंग वॉरियर’ पर फिल्म बनाने जा रही है।

अब अजय देवगन की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।

टीम ने खबरों को बताया निराधार अजय देवगन और ‘देवगन फिल्म्स’ के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। स्टेटमेंट में कहा गया, हमने हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें कहा जा रहा है कि अजय देवगन और ओम राउत एक अनसंग वॉरियर पर आधारित फिल्म के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिलहाल डायरेक्टर के साथ ऐसी कोई बातचीत या कोलेबोरेशन नहीं हो रहा है। यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है।

रिपोर्ट्स में किया गया फिल्म का दावा बता दें कि इससे पहले कई वेबसाइट्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अजय देवगन एक और ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि अजय ‘अनसंग वॉरियर’ कॉन्सेप्ट को एक बड़ी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ओम राउत के साथ कई राउंड की मीटिंग भी की है। हालांकि, टीम ने अब साफ कर दिया है कि ऐसी किसी फिल्म पर काम नहीं चल रहा।

‘तानाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास अजय देवगन और ओम राउत की जोड़ी ने साल 2020 में ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के जरिए पहली बार साथ काम किया था। मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में थे, वहीं काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया था। फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं दोनों प्रवक्ता ने बयान में आगे कहा कि अजय देवगन और ओम राउत दोनों ही इस वक्त अपनी-अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल वादों को पूरा करने में बिजी हैं। टीम ने मीडिया और सोशल मीडिया हैंडल से अनुरोध किया है कि अजय देवगन या उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी किसी भी जानकारी को पब्लिश करने से पहले उसे ऑफिशियल तौर पर वेरिफाई जरूर करें।

फ्रेंचाइजी बनाने की थी चर्चा फिल्म ‘तानाजी’ की सफलता के बाद से ही फैन्स इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा थी कि अजय देवगन भारतीय इतिहास के उन योद्धाओं की कहानियों को पर्दे पर लाना चाहते हैं जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। इसी वजह से ‘अनसंग वॉरियर’ सीरीज की खबरों ने जोर पकड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *