Ajit Parwar Plane Crash; Pilot Flight Crew Funeral
- Hindi News
- National
- Ajit Parwar Plane Crash; Pilot Flight Crew Funeral | Pinky Mali Shambhavi Pathak Vidip Jadhav
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
इधर, पायलट शंभवी पाठक और सुमित पाठक का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिला क्रू पिंकी माली को ठाणें में अंतिम विदाई दी गई।
विदिप जाधव को बेटे ने मुखाग्नि दी

अजित के सुरक्षाकर्मी दिलीप जाधव को बेटे ने मुखाग्नि दी।

दिलीप को अंतिम संस्कार के पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा अंतिम संस्कार हुआ। 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
दिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ काम कर रहे थे। 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी संध्या, एक बेटी, एक बेटा और उनके माता-पिता हैं।
कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा
दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। हालांकि कब किया जाएगा इसकी अभी जानकारी नहीं आई है।
गुरुवार को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है।
शंभवी ग्वालियर की रहने वाली थी। ग्वालियर में रहने वाली शांभवी की दादी गुरुवार सुबह रिश्तेदारों के साथ दिल्ली रवाना हुई। शांभवी ने मौत से कुछ घंटे पहले दादी को ही आखिरी मैसेज किया था।
कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

कैप्टन सुमित कपूर के दिल्ली स्थित घर पर रिश्तेदार और परिजनों की भीड़ लगी हैं।

सुमित कपूर का शव बारामती से दिल्ली लाया गया।
प्लेन हादसे में जान गवाने वाले कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली में आज शाम या कल अंतिम संस्कार हो सकता है। दिल्ली के पंजाबी बाग में उनके घर पर लोगों की भीड़ लगी है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे है।
कैप्टन कपूर के पास 16 हजार घंटे से ज्यादा फ्लाइट टाइम का अनुभव था। वे सहारा, जेटलाइन और जेट एयरवेज के साथ काम कर चुके थे।
पिंकी माली का ठाणे में अंतिम संस्कार

पिंकी माली का शव उनके घर लाया गया। परिवार और पड़ोस के लोग अंतिम विदाई में पहुंचे।

पिंकी माली का दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार हुआ।
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का ठाणे के दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार और रिश्तेदार के साथ बंड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पिंकी का परिवार मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। पिंकी के पिता शिवकुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों के विसर्जन के लिए बनारस ले जाया जाएगा।
पिंकी के पिता परिवार के साथ कई साल से मुंबई के वर्ली में रहते हैं। जौनपुर में बाकी परिवार रहता है। पिंकी की मौत की खबर सुनकर जौनपुर स्थित गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार
बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी।

अजित पवार को बेटे पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी।

अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाया।
पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। पूरी खरबर पढ़ें…
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…