Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy Alleged by Rohit Pawar
- Hindi News
- National
- Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy Alleged By Rohit Pawar | Investigation Demanded
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर हुए हादसे में निधन हो गया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत में साजिश की आशंका है। उन्होंने इस मामले की एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की।
NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार पहले इस हादसे में साजिश की बात खारिज कर चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया था।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे।
रोहित ने ये बातें कहीं
- पायलट कैप्टन सुमित कपूर का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में था। सुमित कपूर को पहले शराब पीने के कारण तीन साल के लिए सस्पेंड किया गया था।
- CID के पास जांच की पूरा अधिकार नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, विमानन सुरक्षा विश्लेषण ब्यूरो, ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा और भारतीय एजेंसियों से जांच कराई जाए।
- उन्होंने वीएसआर कंपनी पर भी आरोप लगाया कि इस कंपनी का विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों पर प्रभाव है और कंपनी कुछ भी कर सकती है। 2023 में वीएसआर कंपनी के विमान की जांच रिपोर्ट जमा हो चुकी है, फिर भी उच्च पदस्थ नेताओं की ओर से कंपनी के विमानों का इस्तेमाल जारी है।
महाराष्ट्र CID जांच शुरू कर चुकी है
विमान हादसे में अजित पवार, कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, पीएसओ विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हुई थी। घटना 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास हुई। विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा था कि दुर्घटना की जांच समयबद्ध तरीके से की जाएगी। विमान हादसा जांच ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए ने घटनास्थल का दौरा किया और विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया। महाराष्ट्र सीआईडी ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है।
——————- ये खबर भी पढ़ें:
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए

हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर…
