March 26, 2026

Ajit Pawar Plane Crash Death; Mother Ashatai

0
screenshot-2026-01-28-181427_1769605292.png


  • Hindi News
  • National
  • Ajit Pawar Plane Crash Death; Mother Ashatai | Baramati Farmhouse Manager

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अजित पवार अपनी मां आशा ताई के साथ।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

अजित पवार अपनी मां आशा ताई के साथ।- फाइल फोटो

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

जिस वक्त हादसा हुआ, उनकी मां आशा बारामती के फार्महाउस में टीवी देख रही थीं। फार्महाउस के मैनेजर संपत धायगुडे ने बताया कि आशा ताई ने पूछा- क्या दादा का एक्सीडेंट हो गया? बेटे की मौत की खबर मां को ना मिले इसलिए हम लोगों ने बंगले का टीवी केबल तुरंत काट दिया। उनका मोबाइल फोन भी फ्लाइट मोड पर डाल दिया। हम उन्हें बता रहे थे कि कुछ नहीं हुआ है।

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

जिद करके बेटे को देखने गईं मां आशा

मैनेजर संपत ने बताया, “माताजी को यह भी लगा कि उन्हें हल्की-फुल्की चोट लगी होगी। तभी टीवी पर खबर आई कि दादा को बारामती अस्पताल ले जाया गया है। हम आशा ताई को बता रहे थे कि कुछ नहीं हुआ है। लेकिन वह पहले ही फार्महाउस के बाहर चलने लगीं और कह रही थीं कि उन्हें दादा से मिलना चाहिए। उन्होंने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार, हम अनिच्छा से उन्हें बारामती के बंगले तक ले गए।”

4 दिन पहले मां से मिलने फार्म हाउस आए थे अजित

मैनेजर संपत ने बताया कि 4 दिन पहले अजीत दादा अपनी मां से मिलने अपने फार्म हाउस आए थे। शनिवार को सुबह 7:30 बजे वे फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने अपनी मां से करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने फार्म के सभी मजदूरों को निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से नए पेड़ लगाने को भी कहा था। बातचीत के बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

अजित पवार और उनकी मां आशा पवार।- फाइल फोटो

अजित पवार और उनकी मां आशा पवार।- फाइल फोटो

अजित की पोस्ट वायरल- सेफ लैंडिंग यानी पायलट महिला है

हादसे के बाद अजित पवार की जनवरी 2024 को की गई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें अजित ने लिखा था- जब हम हेलिकॉप्टर और प्लेन से यात्रा करते हैं। और अगर वह आराम से लैंड करता है तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है।

अजित पवार के निधन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक

महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ

अजित पवार लियरजेट 45 चार्टर्ड प्लेन में सवार थे: इसी मॉडल का जेट 2023 में भी क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर हुए थे विमान के दो टुकड़े

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *