March 27, 2026

Ambala Police Station Blast Pakistani Don Shehzad Bhatti Releases Video Questions Police Action | अंबाला कार ब्लास्ट में नाम आने से डरा पाकिस्तानी डॉन: भट्टी बोला- थाने में ब्लास्ट नहीं कराया, मुझे फंसाया जा रहा; जबरन FIR की कोशिश – Karnal News

0
2_1768285777.gif


अंबाला थाने में इसी कार में ब्लास्ट हुआ था, इनसेट में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का फाइल फोटो।

हरियाणा के अंबाला सिटी थाने में कार ब्लास्ट केस में पाकिस्तानी डॉन खुद का नाम आने से डरा दिख रहा है। डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हमले की सच्चाई बताई है। वीडियो में थाने के फोटो, नुकसान से जुड़े दृश्य और कुछ सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट

.

वीडियो में भट्टी कहता दिख रहा है कि अंबाला थाने में ब्लास्ट को लेकर मुझे फंसाया जा रहा है और जबरन मेरे पर FIR करने की कोशिश है।

ऑडियो पंजाबी भाषा में है, जिसे हिंदी में भी ट्रांसलेट कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर एप इस ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार में आग लगा दी थी। जिसके बाद इसमें लगातार 2 ब्लास्ट हुए। धमाके के बाद पुलिस खालिस्तानी एंगल से जांच कर रही थी।

बलदेव नगर थाने के अंदर ही कार में ब्लास्ट हुआ था- फाइल फोटो।

बलदेव नगर थाने के अंदर ही कार में ब्लास्ट हुआ था- फाइल फोटो।

अब पढ़िए भट्टी ने वीडियो में क्या बताया…

  • बलदेव नगर थाने के शॉट दिखाए: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो पर भट्टी का फोटो भी लगा है। इस वीडियो में पंजाबी में शख्स अंबाला थाने में हुए ब्लास्ट के बारे में जानकारी दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में शहजाद भट्टी ही है। इस वीडियो में बलदेव नगर थाने के फोटो और वीडियो दिखाए गए हैं। कुछ ऐसे सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं, जिनमें धमाके की जिम्मेदारी लेने के दावे किए गए हैं।
  • FIR में नाम जोड़ने का प्रयास: वीडियो में आगे दावा किया गया कि यह सबूत है। इनसे साबित होता है कि घटना कैसे और किसने की। ऑडियो में शहजाद भट्टी कहता है कि उसका मैसेज भारत के प्रशासन और मीडिया के लिए है। 10 जनवरी को अंबाला में बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में धमाका हुआ था और इसमें 2 लोगों को पकड़ा गया। भट्टी ने दावा किया कि उन दोनों से मारपीट कर जबरन उनसे मेरा नाम उगलवाया गया। एफआईआर में भी मेरा नाम जोड़ने का प्रयास हो रहा है, जबकि इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
  • जिम्मेदारी लेने वालों के पोस्ट का हवाला: वीडियो में भट्टी ने आगे कहा कि उसे सोशल मीडिया से कुछ पोस्ट मिली हैं, उन पोस्ट में लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन लोगों ने हमले की जिम्मेदारी के साथ प्रूफ भी दिए हैं। भट्टी ने आगे कहा कि अंबाला पुलिस अफसरों ने पहले यह कहकर मामला दबाया कि कोई धमाका नहीं हुआ। अगर धमाका नहीं हुआ तो फिर मामले में मेरा नाम क्यों जोड़ा जा रहा है?
वीडियो में दावा किया गया कि हमला की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

वीडियो में दावा किया गया कि हमला की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

मीडिया और पुलिस से जांच की मांग शहजाद भट्टी ने वीडियो में मीडिया से कहा गया है कि वे बलदेव नगर पुलिस स्टेशन जाकर देखें कि वहां क्या नुकसान हुआ है। इसकी जांच करवाई जाए कि धमाका किसने किया। जिन लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, उनकी पहचान की जाए। अगर हरियाणा पुलिस कह रही है कि धमाका नहीं हुआ, तो फिर उसका नाम किसी भी मामले में शामिल न किया जाए।

अब 2 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला

  1. 10 जनवरी को अंबाला के बलदेव नगर थाने में एक व्यक्ति ने मारुति-800 (DL 3CAZ6681) गाड़ी खड़ी कर उसमें आग लगा दी थी। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। वहीं, मौके पर एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत एसपी उत्तम और एसटीएफ अंबाला डीएसपी अमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इनके साथ ही फोरेंसिक टीम, बम स्क्वायड, सीआईडी और सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची।
  2. इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी उत्तम ने बताया था कि बलदेव नगर थाना में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आया था। गाड़ी वही पर खड़ी कर चला गया था। इसके बाद व्यक्ति कुछ ही देर बाद वापस आकर गाड़ी की वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद अचानक गाड़ी में आग लगाकर फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *