March 27, 2026

Amit Shah said – Tamil Nadu has the most corrupt government in the country | अमित शाह बोले-तमिलनाडु में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार: अप्रैल 2026 में NDA सरकार बनेगी; गृहमंत्री ने तमिल में बोल ना पाने पर माफी मांगी

0
gifs14_1767536661.gif


  • Hindi News
  • National
  • Amit Shah Said – Tamil Nadu Has The Most Corrupt Government In The Country

चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में आयोजित रैली में अमित शाह ने संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में आयोजित रैली में अमित शाह ने संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे साफ दिख रहा है कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में NDA की सरकार बनने जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये बातें रविवार को तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में प्रदेश BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की यात्रा के समापन समारोह के दौरान कहीं।

उन्होंने इससे पहले रैली में आए लोगों से कहा कि मैं माफी चाहता हूं कि तमिल में नहीं बोल पा रहा। शह ने आगे कहा- मैं तमिलनाडु की पवित्र भूमि को प्रणाम करके अपना भाषण शुरू करता हूं।

अमित शाह के स्पीच की 5 बड़ी बातें…

  • आने वाले चुनावों में, भाजपा AIADMK और हमारी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस और DMK को आखिरी टक्कर देने के लिए एक मजबूत गठबंधन बनाने जा रही है। DMK सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। 2024 और 2025 भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत के साल थे। 2026 में, तमिलनाडु और बंगाल में NDA सरकार को भारी बहुमत से बनाना है।
  • स्टालिन की पार्टी ने यह प्रोपेगेंडा शुरू किया है कि NDA तमिल भाषा के खिलाफ है। आज मैं तमिलनाडु के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने उम्मीदवारों को तमिल भाषा में IAS और IPS परीक्षा देने की इजाज़त देने की प्रक्रिया शुरू की।
  • तमिलनाडु में परिवारवाद को खत्म करने का समय आ गया है। पहले करुणानिधि, फिर स्टालिन, और अब उदयनिधि, मुख्यमंत्री बनने का यह सपना सच नहीं होगा। तमिलनाडु में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। तमिलनाडु सरकार का एकमात्र मकसद मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना है।
  • तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु को कचरागाह बना दिया है। दूसरे राज्यों का खतरनाक बायोमेडिकल कचरा तमिलनाडु की पवित्र नदियों में फेंका जा रहा है। तमिलनाडु में उन्होंने हिंदुओं और उनके धर्म के खिलाफ अपमान की एक सीरीज़ शुरू कर दी है।
  • तमिलनाडु में अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान अघोषित कर्फ्यू लगाया गया था। उनके सीनियर नेता ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की। हिंदू जुलूसों पर पाबंदियां लगाई जाती हैं।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले- ममता सरकार में मां, माटी, मानुष असुरक्षित:भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- दिल पर लिख लो, इस बार भाजपा सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत का लक्ष्य तय करने को कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- ममता सरकार ने ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा दिया था, लेकिन आज उनके कार्यकाल में सुरक्षित नहीं है।​ पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *