March 27, 2026

Amritsar Rapper Badshah Hands Over New House Flood-Affected Family | village paedewal | रैपर बादशाह मां के साथ अमृतसर पहुंचे: बाढ़ पीड़ित परिवार को नए घर की चाबियां सौंपी; बोले- इससे ज्यादा खुशी नहीं – Amritsar News

0
21-1_1766321524.gif


अजनाला के गांव पैड़ेवाल पहुंचे रैपर बादशाह व उनकी मां अविनाश कौर।

अमृतसर में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अजनाला के गांव पैड़ेवाल पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित एक परिवार के लिए नया घर बनवाकर उसकी चाबियां परिवार को सौंपीं। इस मौके पर रैपर बादशाह की मां अविनाश रानी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

.

उनकी मां अविनाश कौर ने कहा कि इंसान की छत चली जाए तो सब चला जाता है और जब घर मिल जाए तो उससे ज्यादा खुशी कोई नहीं। उन्हें खुशी है कि उनके बेटे को यह सेवा करने का मौका मिला है।

बादशाह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वे इस परिवार को एक सुरक्षित छत मुहैया करा सके। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ के हालत बने तो उन्हें पता था कि पंजाबी ही साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि हर सिंगर इस समय पंजाब के साथ खड़ा है और खालसा ऐड उनके लिए जरिए बना, जिन्होंने उन्हें राह दिखाई। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर अपने घर जैसा लग रहा है।

गांव पैड़ेवाल पहुंचे रैपर बादशाह….4 PHOTOS

गांव पैड़ेवाल पहुंचे बादशाह।

गांव पैड़ेवाल पहुंचे बादशाह।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए मशहूर रैपर बादशाह।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए मशहूर रैपर बादशाह।

बादशाह मां अविनाश कौर बोलीं-इंसान की छत चली जाए तो सब चला जाता है।

बादशाह मां अविनाश कौर बोलीं-इंसान की छत चली जाए तो सब चला जाता है।

बादशाह ने प्रभावित एक परिवार के लिए नया घर बनवाकर उसकी चाबियां परिवार को सौंपीं।

बादशाह ने प्रभावित एक परिवार के लिए नया घर बनवाकर उसकी चाबियां परिवार को सौंपीं।

ग्रामीणों ने किया बादशाह का धन्यवाद

वहीं, बादशाह की मां ने भी इस सेवा कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें गर्व और खुशी है कि उनके परिवार की ओर से यह नेक कार्य किया गया। गांववासियों ने भी बादशाह और उनके परिवार का इस सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *