Architect Commonwealth Games | Former Union Minister Suresh Kalmadi passes away | पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन: लंबे समय से बीमार थे; भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स जैसा ग्लोबल इवेंट लाने के लिए मशहूर रहे
- Hindi News
- National
- Architect Commonwealth Games | Former Union Minister Suresh Kalmadi Passes Away
पुणे7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 साल के थे। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।
कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी की कुछ समय पहले की तस्वीर है।
जानिए कौन थे दिवंगत कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी
सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 2 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे।
हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण वे विवादों में भी घिरे रहे। CWG कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर 15 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2025 में अदालतों ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली थीं।
राजनीति में आने से पहले सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना में पायलट रह चुके हैं। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में काम किया था।
खबर अपडेट हो रही है…