March 27, 2026

Arunachal Lake Ice Break Accident

0
4-2_1768631327.gif


ईटानगर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित सेला झील में शुक्रवार को केरल के दो पर्यटक डूब गए। पुलिस के अनुसार, एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी.डब्ल्यू. थोंगोन ने बताया कि मृतक की पहचान दिनु (26) के रूप में हुई है। वहीं, महादेव (24) अब भी लापता है। दोनों सात सदस्यीय पर्यटक दल का हिस्सा थे, जो गुवाहाटी के रास्ते तवांग पहुंचा था।

घटना दोपहर में हुई, जब समूह का एक सदस्य जमी हुई झील पर फिसलकर पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए दिनु और महादेव झील में उतरे। तीसरा पर्यटक सुरक्षित बाहर आ गया, लेकिन दिनु और महादेव बर्फीले पानी में बह गए।

रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

एसपी ने बताया कि प्रशासन को करीब 3 बजे सूचना मिली, जिसके बाद जिला पुलिस, केंद्रीय बलों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की संयुक्त टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। खराब मौसम और कम दृश्यता के बावजूद एक शव बरामद किया गया। अंधेरा और कठिन हालात के कारण लापता पर्यटक की तलाश रोकनी पड़ी, जिसे शनिवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

बरामद शव को जंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

थोंगोन ने कहा कि सेला झील और अन्य पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें पर्यटकों को जमी हुई झीलों पर न चलने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने दिसंबर में भी परामर्श जारी कर चेताया था कि जमी हुई जलराशियां असुरक्षित होती हैं, क्योंकि बर्फ मानव भार सहन करने लायक स्थिर नहीं होती।

करीब 13 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सेला झील एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, लेकिन सर्दियों में अत्यधिक ठंड और कमजोर बर्फीली सतह के कारण यहां जोखिम बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *