Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll
- Hindi News
- National
- Assembly Election 2026 West Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam Poll
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में UCC लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई चार शादी नहीं कर सकेगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा।
वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
ममता ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके।
मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में रोड शो किया।
चुनाव से जुड़े अपडेट्स
- तमिलनाडु में भाजपा और कांग्रेस ने अपने 27-27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है।
- जेपी नड्डा केरलम के दौरे पर हैं। यहां वे पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद एक रोड शो में शामिल होंगे।
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी।
- DMK नेता कनिमोझी ने कहा कि AIADMK और भाजपा में AIADMK चीफ एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। लोकतंत्र के लिए AIADMK राज्य में विपक्ष में तो रहे।
पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
04:16 PM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने बंगाल के खंडघोष की जॉइंट BDO को सस्पेंड किया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के खंडघोष की जॉइंट BDO ज्योत्सना खातून को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।
04:12 PM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
CM स्टालिन की गाड़ी की चुनावी टीम ने जांच की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन की गाड़ी की जांच चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की। यह जांच पलायमकोट्टई रोड के वागाईकुलम इलाके में हुई। उस समय स्टालिन थूथुकुडी एयरपोर्ट से तिरुनेलवेली में जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।
12:48 PM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी बोले- टीएमसी चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश कर रही
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से ‘जंगल राज’ खत्म कर दिया जाएगा।
11:30 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अन्नामलाई बोले- पार्टी ने प्रचार का काम दिया है, पूरा करूंगा
BJP नेता के अन्नामलाई ने केरल के कन्नूर में कहा- इस चुनाव में, मेरा रोल पूरे तमिलनाडु में कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करना है। पार्टी ने मुझे पुडुचेरी और केरल में प्रचार की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद मुझे पूरे तमिलनाडु में सभी BJP और NDA कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करना है। पार्टी ने मुझे यही ज़िम्मेदारी दी है। मैं वह जिम्मेदारी पूरी करूंगा।
11:15 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने पुडुचेरी में रोड शो किया

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक 2 किमी लंबा रोड शो किया। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
11:03 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। श्रीपेरंबदूर विधानसभा सीट से कांग्रेस PCC चीफ के.सेल्वापेरुंथगई और कृष्णगिरी से पूर्व MP डॉ. ए चेल्ला कुमार चुनाव लड़ेंगे।
10:25 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- असम में UCC लाएंगे
गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को UCC से बाहर रखा जाएगा। UCC किसके लिए लगाना है हमें मालूम है।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गईं। उन्होंने कहा- आदिवासियों के विकास के लिए PM और असम CM ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसे आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए BJP को वोट दें।
मेघालय के पास गारो हिल्स में हाल ही में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसी वजह से यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि BJP ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी।
09:50 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 9 अप्रैल को कमल खिलेगा, फिर BJP की सरकार बनेगी
असम के नॉर्थ कामरूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग कमल को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
09:30 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- अन्नामलाई के नाम पर हाईकमान का फैसला
तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अन्नामलाई का नाम सूची में नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है।
09:17 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: योगी आदित्यनाथ बोले- NDA ने विकास और सुरक्षा दी, कांग्रेस ने अराजकता और घुसपैठ बढ़ाई
असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 10 साल में असम के विकास के लिए काम किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई।
09:00 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत से गोलकगंज रैली में नहीं पहुंच सके अमित शाह
असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली शुक्रवार को रद्द हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके।
08:53 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: असमिया भाषा को शास्त्रीय दर्जा मिला, हजारों एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुई
असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है। राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हजारों एकड़ जमीन खाली कराई है।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार से ज्यादा आदिवासी कलाकारों की पारंपरिक चाय जनजाति नृत्य प्रस्तुतियां भी देखी हैं।
08:47 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
विजय के चुनावी हलफनामों में गड़बड़ी, पेरंबूर और तिरुची ईस्ट में अलग-अलग जानकारी दी
तमिल ऐक्टर और TVK प्रमुख विजय के चुनावी हलफनामों में अंतर सामने आया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक सवाल खड़े हो सकते हैं।
पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीटों के लिए दाखिल दो हलफनामों में जानकारी अलग-अलग पाई गई है। इससे विधानसभा चुनाव से पहले मामले पर कानूनी और राजनीतिक जांच की संभावना जताई जा रही है।
08:42 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: कांग्रेस ने राज्य को घुसपैठियों का हब बनाया, क्षेत्र को अशांत रखा
असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र को अशांत बनाए रखा और असम के युवाओं की मौत का राजनीतिक लाभ उठाया। असम को घुसपैठियों का हब बना दिया।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए आदिवासी इलाकों तक पहुंच जाएंगे।
08:37 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: अमित शाह बोले- सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली है, एक-एक को हटाएंगे
असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार दो बार बन चुकी है और सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि समय कम था, लेकिन अगर उन्हें पांच साल और दिए गए तो चिन्हित घुसपैठियों को एक-एक कर हटाया जाएगा।
08:20 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, वनाथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (नॉर्थ) और डॉ. एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है।
08:18 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: अमित शाह बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए काम नहीं किया, मोदी सरकार ने बजट बढ़ाया
असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने आती है, लेकिन उसने आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए कभी काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस ने किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। कि मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण के बजट में भी बड़ा इजाफा किया।
उन्होंने कहा कि आजादी से 2013 तक आदिवासी विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए का बजट था, जिसे बढ़ाकर 1.38 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया।
08:15 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल: मतगणना के बाद भी 500 CAPF कंपनियां तैनात रहेंगी, EVM सुरक्षा के लिए 200 कंपनियां अलग
भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी। अगले आदेश तक ड्यूटी पर रहेंगी।
इसके अलावा, EVM, स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा के लिए 200 CAPF कंपनियां अलग से तैनात की जाएंगी, जो मतगणना पूरी होने तक राज्य में बनी रहेंगी।
08:09 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार बोले- असली वोटर ही मतदान में रहें, फर्जी रुकें
पश्चिम बंगाल के सेरामपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि उनकी बात राज्य के लोगों के हित में है, किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें केवल वास्तविक मतदाताओं की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने फर्जी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से दूर रखने की बात कही।
07:51 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
केरल: स्मृति ईरानी बोलीं- UDF-LDF भ्रष्टाचार के केंद्र बने
केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार करते हुए कहा कि UDF और LDF दोनों ही भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता, इसलिए उनके आरोपों का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोग विकास और नीतियों के आधार पर नेताओं का आकलन करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों और प्रशासनिक क्षमता से नेतृत्व को साबित किया है। कांग्रेस के पक्षपात के आरोप बेबुनियाद हैं और जनता पहले ही इसका जवाब दे चुकी है।
07:34 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
केरल में शशि थरूर बोले- जनता बदलाव चाहती है, माहौल UDF के पक्ष में
केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राज्य में लोग एलडीएफ सरकार से थक चुके हैं। वे बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जमीनी मुद्दे यही हैं कि लोग एलडीएफ सरकार से परेशान हैं। वे बदलाव देखना चाहते हैं। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि माहौल बदलाव के पक्ष में है और यूडीएफ के समर्थन में है।
07:18 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
केरल: कन्नूर में NDA उम्मीदवार के लिए अन्नामलाई का प्रचार
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. अन्नामलाई ने कन्नूर में एनडीए उम्मीदवार सी. रघुनाथ के समर्थन में प्रचार किया।
07:09 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम: बारपेटा में योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले समर्थकों की भीड़
असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले एक समर्थक ने कहा कि राज्य में 126 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को इस बार 80–90 सीटें मिलने की उम्मीद है।
06:08 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
असम CM का सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विपक्षी कैंडिडेट की मां पर निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को असम जातीय परिषद (एजेपी) की कैंडिडेट कुंकी चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किए थे, जिससे ‘सनातनी’ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।
सरमा ने दावा किया कि चौधरी की मां ने बीफ के सेवन से संबंधित पोस्ट साझा किए थे और कुछ वर्गों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोमांस खाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं और एक ऐसी टिप्पणी की थी, जो उनके अनुसार, सनातन धर्म को चुनौती देती है।
सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे व्यक्तियों के लिए समर्थन व्यक्त किया था, जो दोनों अतीत में विवादों के केंद्र में रहे हैं।
04:39 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा उम्मीदवार ने चाय पे चर्चा की, लोगों से मिले
खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने अपने एरिया में ‘चाय पे चर्चा’ प्रोग्राम किया। इस दौरान उन्होंने गोलबाजार इलाके के व्यापारियों और लोगों से बातचीत की। दिलीप ने कहा कि मैं यहां अक्सर आता हूं। यहां लोगों को बहुत सारी दिक्कतें हैं। TMC पार्टी कुछ नहीं करती। जब BJP सत्ता में आएगी, तो ये सारी दिक्कतें हल हो जाएंगी।
03:37 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी आज शाम पुडुचेरी में रोड शो करेंगे
03:23 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की
चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही SIR की 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि उसने पश्चिम बंगाल में विचाराधीन लगभग 52 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है। EC ने उम्मीद जताई कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर यह प्रक्रिया अगले 4 दिन में पूरी हो जाएगी।
02:56 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बोले- हार का डर टीएमसी को परेशान कर रहा है
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, हार का डर साफ तौर पर TMC को परेशान कर रहा है और इसी वजह से, वे अलग-अलग जगहों पर हिंसा कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेर लिया गया और काले झंडे दिखाए गए। टीएमसी बल, धमकी और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।
02:46 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बोले- ममता क्यों सोच रहीं कि सब उनके हिसाब से चलेगा
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, अब एडमिनिस्ट्रेशन इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में आ गया है। तो ममता बनर्जी क्यों सोच रही हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से चलेगा? सब कुछ कमीशन के अधिकार के हिसाब से चलेगा।
02:43 AM3 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
देश के 5 राज्यों में चुनाव, 4 मई को एकसाथ रिजल्ट

