AUS vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Mitch Marsh Marcus Stoinis
स्पोर्ट्स डेस्क8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नाथन एलिस ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने 14वें मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
कंगारुओं ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाबी पारी में आयरलैंड ने 16.5 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 4-4 विकेट झटके। एक विकेट मैथ्यू कुहनेमन को मिला। कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए हैं। वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। लोरकन टकर ने 24 रन का योगदान दिया। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने 37-37 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड…
प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
अपडेट्स
01:12 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन की जीत हासिल की
01:03 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
एलिस को चौथा विकेट, मैकार्थी आउट; AUS जीता
17वें ओवर की 5वीं बॉल पर नॉथन एलिस ने बैरी मैकॉर्थी को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। उन्हें चौथा विकेट मिला है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 67 रनों से जीत लिया है।
12:49 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जम्पा को ओवर में दो विकेट, डॉकरेल के बाद अडायर आउट
16वें ओवर में आयरलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। एडम जम्पा ने
- दूसरी बॉल पर जॉर्ज डॉकरेल को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। डॉकरेल 41 रन बनाकर आउट हुए।
- चौथी बॉल पर मार्क अडायर को कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराया। अडायर 12 रन बनाकर आउट हुए।
जम्पा ने लोरकन टकर (24 रन) और गैरेथ डेलानी (11 रन) को भी आउट किया।
12:42 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
एडम जम्पा को दूसरा विकेट
14वें ओवर में आयरलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर लोरकन टकर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्हें गैरेथ डेलानी (11 रन) के विकेट झटके।
12:31 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बार्टलेट के ओवर से 10 रन आए
12वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने 10 रन खर्च कर दिए हैं। इस ओवर की दूसरी बॉल पर जॉर्ज डॉकरेल ने चौका लगाया। उन्होंने अगली दो बॉल पर दो डबल्स लिए।
12:22 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
लोरकन टकर को एलिस की बॉल लगी
11वें ओवर में लोरकन टकर की जांघ के पास नाथन एलिस की बॉल लग गई। एलिस ने 139.8 की स्पीड की बॉल पर टकर क्रॉस खेल गए और बॉल जांघ के पास लगी।
12:11 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आयरलैंड का 5वां विकेट गिरा, डेलानी आउट
7वें ओवर की 5वीं बॉल पर आयरलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर गैरेथ डेलानी (11 रन) को एडम जम्पा ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। जम्पा ने इस ओवर में 3 रन दिए।
12:02 PM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में आयरलैंड का स्कोर 40/4
183 रन का टारगेट चेज कर रही आयरलैंड की शुरुआत खराब रही है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 40 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए हैं। गैरेथ डेलानी क्रीज पर हैं।
11:51 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
टकर ने कुहनेमन की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया
चौथे ओवर से 9 रन आए। लोरकन टकर ने मैथ्यू कुहनेमन की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। इस ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 27 रन हो गया है।
11:47 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नाथन एलिस को ओवर में दो विकेट

रॉस अडायर को नाथन एलिस ने बोल्ड किया।
तीसरे ओवर में नाथन एलिस ने ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने पहली बॉल पर रॉस अडायर (12 रन) को नाथन एलिस ने बोल्ड कर दिया। फिर तीसरी बॉल पर कर्टिस कैम्फर (4 रन) को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। एलिस के इस ओवर से 5 रन आए।

कर्टिस कैम्फर 4 रन बनाकर आउट हुए।
11:41 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हैरी टेक्टर जीरो पर आउट

हैरी टेक्टर का विकेट सेलिब्रेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।
आयरलैंड ने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर हैरी टेक्टर जीरो पर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू कुहनेमन ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया।
11:37 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हुए

कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए।
कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए हैं। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की बॉल को फ्लिक किया। रन दौड़ने के प्रयास में उनके पैर में दिक्कत आई। उनकी जगह पर हैरी टेक्टर आए हैं। टीम ने पहले ओवर में 12 रन बना लिए हैं।
11:31 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : आयरलैंड को 183 रन का टारगेट
11:21 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
20वें ओवर से 13 रन आए, ऑस्ट्रेलिया 182/6
ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में 13 रन बने। इन रनों के सहारे कंगारुओं ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। मार्क अडायर की चौथी बॉल पर बार्टलेट ने चौका लगाया।
11:06 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 पार, स्टोयनिस आउट
18वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्क अडायर की पहली बॉल पर स्टोयनिस ने दो रन लेकर टीम को 150 पार पहुंचाया। वे ओवर की 5वीं बॉल पर 45 रन बनाकर आउट भी हुए। उन्हें मार्क अडायर ने कर्टिस कैम्फर के हाथों कैच कराया।
11:01 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैट रैनशॉ 37 रन बनाकर आउट, फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक
17वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर मैट रैनशॉ 37 रन बनाकर आउट आउट हुए। उन्हें मैथ्यू हम्फ्रीज ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
10:55 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रैनशा और स्टोयनिस में फिफ्टी पार्टनरशिप
16वें ओवर में मैट रैनशॉ और मार्कस स्टोयनिस ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है।
बैरी मैकार्थी के इस ओवर से 13 रन आए। ओवर की आखिरी बॉल पर मैट रैनशॉ ने चौका लगाया।
10:45 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
डेलानी ने 14वें ओवर में 4 रन दिए
14वें ओवर में आयरलैंड के गैरेथ डेलानी ने महज 4 रन दिए। ये सभी रन सिंगल-डबल के जरिए आए। ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई है।
10:36 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 पार हुआ
12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्कस स्टोयनिस ने हैरी टेक्टर की बॉल पर सिंगल लेकर टीम स्कोर 100 रन तक पहुंचाया।
10:25 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैक्सवेल 9 रन बनाकर आउट
10वें ओवर की तीसरी बॉल पर हैरी टेक्टर ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। टेक्टर ने ऑफ स्टंप के बाहर तेज गति से गेंद फेंकी, जिस पर मैक्सवेल कट शॉट खेलने गए। हालांकि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर लोर्कन टकर के ग्लव्स में चली गई। मैक्सवेल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
10:18 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
डॉकरेल ने इंग्लिस को आउट किया
7वें ओवर की 5वीं बॉल पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा जब जॉर्ज डॉकरेल ने जोश इंग्लिस को आउट कर दिया। गेंद पिच पर पड़कर हल्की सी रुक गई और बल्ले पर थोड़ा देर से आई, जिससे इंग्लिस शॉट खेलने में असमंजस में दिखे। आखिरकार उन्होंने कवर की दिशा में हल्का सा चिप शॉट खेला। वहां आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अपनी दाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। इंग्लिस 17 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
10:02 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्रीन आउट, 21 रन बनाए

21 रन की पारी के दौरान शॉर्ट खेले कैमरन ग्रीन।
मार्क अडायर ने एक बार फिर अहम सफलता दिलाई और 4.6 ओवर पर कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेज दिया। अडायर ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर धीमी गति की गेंद डाली।
ग्रीन ने बड़े शॉट की कोशिश में जोरदार स्विंग किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से (क्यू एंड) पर लगकर सही तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाई। गेंद मिडविकेट की दिशा में ऊंची उठी, जहां जॉर्ज डॉकरेल ने आसान सा कैच लपक लिया। ग्रीन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे।
09:55 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
चौथे ओवर में 14 रन बने
ऑस्ट्रेलिया की पारी के चौथे ओवर में जमकर रन बरसे और टीम का स्कोर 40/1 तक पहुंच गया। बैरी मैकार्थी के इस ओवर से कुल 14 रन आए।
09:49 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ट्रैविस हेड रन आउट हुए
मार्क अडायर ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। 1.1 ओवर पर ट्रैविस हेड रन आउट हो गए।
09:43 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मिचेल मार्श चोटिल, नहीं खेल रहे
टीम के रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे।
09:29 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया टॉस जीता
टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
09:17 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिली। दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। 2012 में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 2022 में 42 रन से जीता।

पॉसिबल प्लेइंग-11
09:16 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
‘बिग थ्री’ के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया टीम अपने ‘बिग थ्री’ गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। कमिंस और हेजलवुड इंजर्ड हैं, वहीं स्टार्क टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा पर रहेगी। बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

09:15 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दबाव में है आयरलैंड
आयरलैंड को पहले मुकाबले में श्रीलंका से 20 रन की हार का सामना करना पड़ा। तब हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 2024 के बाद से मार्क अडायर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

09:11 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्पिन फ्रेंडली है कोलंबो की पिच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। यहां पिछले 15 टी-20 से कोई टीम 200 रन नहीं बना सकी। अब तक 120 पारियों में केवल 3 पारियों में 200 रन बन सके हैं। पहले बैटिंग करते हुए 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाना विनिंग टोटल रहता है।
09:10 AM11 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मौसम का हाल
मैच के दिन कोलंबो में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है।
