March 26, 2026

Australia Biggest Luxury Car Heist 5 Cars Including ₹4 Crore G-Wagon Stolen from Punjabi Family’s Melbourne Home | ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी फैमिली की कारें चुराने की कहानी: चाकू से जाली काटी; चाबियां उठा एक जी-वैगन, 4 मर्सिडीज कारें चुरा ले गए – Jalandhar News

0
comp-1-7_1765469269.gif


चोरी की घटना के बारे में बताते सौरभ अग्रवाल के पिता अरूण अग्रवाल और उनकी मर्सिडीज कारें।

ऑस्ट्रेलिया में जिस पंजाबी के घर से 4 करोड़ की गाड़ियां चोरी हुईं, वह जालंधर के शक्ति नगर के रहने वाले सौरभ अग्रवाल हैं। सौरभ पेशे से इमिग्रेशन एडवोकेट हैं। उनका परिवार 2004 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है।

.

उनका हाई सिक्योरिटी एरिया मेलबर्न के हेलेंसविले इलाके में घर है। जहां से चोरों ने 5 गाड़ियां चोरी कर लीं। इनमें 4 करोड़ जी-वैगन भी है। सौरभ के जिस घर में चोरी हुई है वहां चारों तरफ CCTV कैमरे हैं। घर और गैरेज के बाहर सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम हैं।

दैनिक भास्कर एप ने जालंधर में सौरभ अग्रवाल के रिटायर्ड एक्सईएन पिता अरूण अग्रवाल से बात की। उन्होंने इसकी पूरी कहानी बताते हुए कहा कि चोरी के बाद से बेटा-बहू सहमे हुए हैं। दोनों अपने घर को छोड़कर किसी अन्य के घर में रह रहे हैं।

बच्चे कह रहे हैं कि घर में जाने का हौसला नहीं हो रहा। वह कुछ समय पहले ही आस्ट्रेलिया में उनके पास गए थे और वहां से लौटकर आए हैं। बच्चों ने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया, किसी दूसरे से पता चला।

पंजाबी फैमिली के घर कैसे हुई इतनी बड़ी चोरी, कहां से आए चोर, इस पूरे मामले पर सौरभ के पिता अरूण अग्रवाल से बातचीत की पूरी रिपोर्ट…

बेटे की मर्सिडीज में बैठकर जाते अरूण अग्रवाल। - फाइल फोटो

बेटे की मर्सिडीज में बैठकर जाते अरूण अग्रवाल। – फाइल फोटो

पिता ने बताई लूट की पूरी कहानी

  • रात 10 बजे चाकू लेकर घर के बैक साइड से पहुंचे चोर: अरुण अग्रवाल ने कहा- समुद्र के किनारे सौरभ का घर बहुत बड़ा है। चारों तरफ कैमरे लगे हैं। सिक्योरिटी अलार्म लगे हैं। चोरों को कैमरों और सिक्योरिटी अलार्म का पता था। 7 दिसंबर को 3 चोर रात 10 बजकर 3 मिनट पर घर की पिछली साइड से आए। उनके हाथ में बड़ा सा चाकू था। उन्होंने बैक साइड की खिड़की की जाली काटी। जाली भी ऐसी नहीं थी जैसे यहां भारत में होती है। बहुत मोटी जाली वहां खिड़कियों पर लगी थी। जाली काटकर चोर अंदर घुसे।
  • अंदर केयरटेकर, सौरभ का दोस्त, बेटा-बेटी थे: अरुण अग्रवाल ने बताया- उस रात घर में केयरटेकर, सौरभ का एक दोस्त, सौरभ का 6 साल का बेटा और छोटी बेटी थे। तीनों चोरों के हाथ में गन, चाकू और बेसबैट थे। घर में मौजूद किसी सदस्य से उनका सामना नहीं हुआ। वे न किसी कमरे में घुसे, न किसी को डराया। जैसे उन्हें पहले से पता हो कि चाबियां कहा रखी हैं। वे सीधे उस जगह पहुंचे और सभी कारों की चाबियां उठाकर गैराज की ओर बढ़ गए।
मर्सिडीज की खरीद के वक्त अरूण अग्रवाल।

मर्सिडीज की खरीद के वक्त अरूण अग्रवाल।

  • कारें स्टार्ट कर ले गए, न कुत्ता भौंका, न अलार्म बजे: अरूण अग्रवाल ने बताया- गैराज में जाकर चाबी से कारें स्टार्ट कीं। सभी गाड़ियों को अलग-अलग दिशा की तरफ लेकर गए ताकि उनको पुलिस आसानी से ट्रेस न कर पाए। हैरानी की बात है कि घर की हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था,कैमरे, सेंसर और अलार्म कहीं भी सक्रिय नहीं हुए। यहां तक कि घर में 14 साल से रह रहा पालतू कुत्ता भी नहीं भौंका। सौरभ के घर में कुछ दिन पहले ही एक पार्टी थी। उसमें काफी सारे लोग आए थे। उनको ये भी शक है कि हो सकता है, उनमें से किसी का काम हो।
  • स्पोर्ट्स कारें थी, फिर भी आवाज नहीं आई, भेदी का काम: अरुण अग्रवाल ने बताया कि लुटेरे घर और इलाके के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। जब उन्होंने जी बैगन को स्टार्ट किया तो उसकी तो आवाज भी बहुत होती है। न तो किसी ने आवाज सुनी और न ही कोई उठ पाया। हमें गाड़ियों की चिंता नहीं है, लेकिन शुक्र है कि कोई घर के अंदर के कमरों में नहीं गया। नहीं तो किसी की जान का भी नुकसान हो सकता था। इसमें किसी भेदी इंसान का काम हो सकता है, क्योंकि वे सुरक्षा खामियों को भली-भांति जानते थे।
बेटे की जी-वैगन के साथ पिता अरूण अग्रवाल।

बेटे की जी-वैगन के साथ पिता अरूण अग्रवाल।

  • 4 कारें रिकवर हुईं, उनमें से 2 को डैमेज किया: अरुण अग्रवाल ने बताया कि 4 कारें रिकवर हो गई हैं। हालांकि उनमें से 2 कारों को बुरी तरह से डैमेज कर दिया है। इसमें एक स्पोर्ट्स कार जी वैगन थी। ये बहुत महंगी कार है और बहुत कम लोगों के पास होती है। इसकी कीमत ही 4 करोड़ रुपए है। आस्ट्रेलिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कारों को रिकवर कर लिया है। 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए। चाकू बरामद कर लिए। एक कार अभी तक नहीं मिली है।
  • पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऐसी चोरी: अरुण अग्रवाल ने बताया कि ये आस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे बड़ी लूट इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि आस्ट्रेलिया तो क्या इंडिया में भी हमने कभी एक साथ इतनी लग्जरी गाड़ियां चोरी होते हुए कभी कोई न्यूज नहीं सुनी। गाड़ियों की चोरी होने से पूरे इलाके में चर्चा है। घटना के बाद से दूसरे लोग भी डरे हुए हैं। जिस इलाके में लूट हुई है वहां पर इंडियन का इकलौता घर उनका ही है।
शोरूम से नई गाड़ी लेते बेटा और बहू। इस दौरान अरूण अग्रवाल भी दिखाई दे रहे हैं।

शोरूम से नई गाड़ी लेते बेटा और बहू। इस दौरान अरूण अग्रवाल भी दिखाई दे रहे हैं।

करियर बनाने ऑस्ट्रेलिया गया था बेटा अरुण कुमार ने बताया कि उनका बेटा सौरभ और बेटी सुरभि आस्ट्रेलिया में रहते हैं। बेटी सिडनी में है। बेटा 2004 में 18 साल की उम्र में पढ़ाई और करियर बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया। अपनी मेहनत और लगन से उसने इमिग्रेशन लॉ के क्षेत्र में पहचान बनाई। उसके पास 22 से ज्यादा लोग काम करते हैं। अब मेलबर्न व गोल्ड कोस्ट में फर्म चलाते हैं।

बेटे की लव मैरिज, बहू नेपाल की, दोनों सहमे हुए अरुण अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे की लव मैरिज हुई है। उनकी बहू नेपाल के काठमांडू से है। जिस दिन वारदात हुई उस दिन वह आस्ट्रेलिया में ही कहीं पर अपने गुरुजी से मिलने के लिए गई थी। दोनों बच्चों के साथ उनकी बात हुई है। उनका कहना है कि अब वह ये घर और जगह छोड़ने का प्लान बनाने लगे हैं।

दोनों का कहना है कि घर के अंदर जाने से डर लग रहा है। अरुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों बच्चे घटना के बाद से मानसिक रूप से भी टूट गए हैं। उनको हर वक्त यही लग रहा है कि कहीं वो चोर फिर से न आ जाएं और उन पर किसी तरह का हमला न कर दें। घर में दो छोटे बच्चे भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed