March 26, 2026

Australia Skydiving Incident Video; Parachute | North Queensland | ऑस्ट्रेलिया- पैराडाइवर प्लेन के विंग में फंसा, VIDEO: विमान 15000 फीट की ऊंचाई पर था, रिजर्व पैराशूट को काटा, मेन पैराशूट खोलकर जमीन पर उतरा

0
comp-141-6_1765518297.gif


सिडनी4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग के दौरान पैराजंपर एयरक्राफ्ट के विंग में फंस गया। - Dainik Bhaskar

ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग के दौरान पैराजंपर एयरक्राफ्ट के विंग में फंस गया।

ऑस्ट्रेलिया क्वींसलैंड में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्काईडाइवर का इमरजेंसी (रिजर्व) पैराशूट अचानक खुलकर प्लेन के पिछले विंग में फंस गया। यह घटना स्काईडाइवर के प्लेन से कूदने से ठीक पहले हुई।

ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें स्काईडाइवर काफी देर तक हवा में लटका नजर आ रहा है। इसके बाद वह पैराशूट की सभी 11 रस्तियां काटकर खुद को आजाद कराता है।

इसके बाद स्काईड्राइवर मेन पैराशूट खोलकर लैंडिंग करता है। यह 20 सितंबर की घटना है, जिसका वीडियो अब जारी हुआ है।

5 फोटोज में पूरी घटना देखें…

ऑस्ट्रेलिया में एयरक्राफ्ट से कूदते समय स्काई डाइवर का पैर फिसल गया।

ऑस्ट्रेलिया में एयरक्राफ्ट से कूदते समय स्काई डाइवर का पैर फिसल गया।

स्काईडाइवर का इमरजेंसी पैराशूट प्लेन के पिछले विंग में फंस गया, जिससे वह हवा में लटक गया।

स्काईडाइवर का इमरजेंसी पैराशूट प्लेन के पिछले विंग में फंस गया, जिससे वह हवा में लटक गया।

पैराजंपर ने अपने पैराशूट की सभी 11 रस्सियां काट दीं और खुद को आजाद कराया।

पैराजंपर ने अपने पैराशूट की सभी 11 रस्सियां काट दीं और खुद को आजाद कराया।

हादसे के समय प्लेन 15000 फीट की ऊंचाई पर था।

हादसे के समय प्लेन 15000 फीट की ऊंचाई पर था।

विंग में फंसे पैराडाइवर ने अपना मेन पैराशूट खोलकर लैंडिंग की।

विंग में फंसे पैराडाइवर ने अपना मेन पैराशूट खोलकर लैंडिंग की।

स्काईड्राइवर को हल्की चोटें आईं

ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एजेंसी की रिपोर्ट में इस स्काइडाइवर को ‘P1’ कहा गया है। उन्होंने अपने पास रखे एक खास टूल, हुक नाइफ, की मदद से खुद को मुश्किल से छुड़ाया और हल्की चोटों के साथ नीचे उतरने में कामयाब रहे।

‘मिड वेज एट द बीच’ कार्यक्रम के दौरान स्टंट में 16 स्काई डाइवरों को 15,000 फीट (4,600 मीटर) की ऊंचाई से छलांग लगानी थी और फिर अपने पैराशूट खोलकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक चेन बनानी थी

पूरे कार्यक्रम को एक पैराशूटिंग कैमरा ऑपरेटर शूट कर रहा था। लेकिन जैसे ही पहला स्काई डाइवर विमान से बाहर निकला, कुछ ही सेकंड में पूरी योजना गड़बड़ा गई।

प्लेन की स्पीड कम हुई, पायलट कूदने की तैयारी करने लगा

रिपोर्ट के अनुसार, स्काइडाइवर लगभग 15,000 फीट कीऊंचाई पर क्वींसलैंड के ऊपर था। प्लेन में कुल 17 स्काइडाइवर थे। जैसे ही वह कूदने के लिए आगे बढ़ा, उसके रिजर्व पैराशूट का हैंडल विमान के विंग फ्लैप में फंस गया और घूम गया।

पैराशूट तुरंत खुल गया और हवा लगते ही वह पीछे की ओर तेजी से खिंच गया। इससे पास बैठे एक स्काइडाइवर का संतुलन बिगड़ा और वह हवा में गिर गया। नारंगी रंग का पैराशूट विमान की पूंछ में लिपट गया और P1 नीचे की ओर लटक गया।

इस दौरान पायलट को अचानक महसूस हुआ कि विमान ऊपर उठ रहा है और उसकी रफ्तार कम हो गई है। तब पायलट ने मेडे कॉल किया और खुद कूदने की तैयारी करने लगा। हालांकि जब उसे बताया गया कि एक स्काइडाइवर विंग में फंस गया है, तो उसने इंजन की पावर घटा दी।

विमान की भी सेफ लैंडिंग कराई

स्थिति खतरे वाली थी और पायलट को लगा कि विमान गिर भी सकता है, इसलिए वह प्लेन को कंट्रोल करने में जुटा रहा।

उधर, क्रू में से एक सदस्य ने बाकी स्काइडाइवर्स को सुरक्षा के लिए कूद जाने को कहा। 13 लोग तुरंत कूद गए और 2 लोग रुककर देख रहे थे कि फंसा हुआ स्काइडाइवर खुद को कैसे छुड़ाता है।

इस बीच, स्काइडाइवर ने अपने पैराशूट की 11 रस्सियां हुक नाइफ से काटनी शुरू कीं। उसे इसमें करीब 1 मिनट लगा।

जब आखिरी दो स्काइडाइवर भी कूद गए, तो पायलट ने पीछे मुड़कर देखा कि पैराशूट के बचे हुए टुकड़े विमान की पूंछ पर लिपटे हुए थे और स्टेबलाइज़र का अगला हिस्सा टूट-फूट गया था।

उसने रेडियो पर बताया कि अगर हालात बिगड़े तो वह खुद भी पैराशूट से कूदने के लिए तैयार है, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ी। पायलट ने विमान को क्वींसलैंड के टली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

हुक नाइफ ने जान बचाई, यह पहनना जरूरी

घटना के सामने आने के बाद से नॉर्थ फ्री-फॉल क्लब ने अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत, सभी स्काई डाइवरों के लिए हुक नाइफ पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब इस घटना का वीडियो भविष्य की ट्रेनिंग में दिखाया जाएगा।

दुनिया के मशहूर स्काइडाइवर डैन ब्रोड्स्की-चेनफेल्ड ने CNN से कहा कि उन्होंने ऐसी घटनाओं के बारे में सुना तो है, लेकिन पैराशूट को विमान में फंसते हुए खुद कभी नहीं देखा।

उन्होंने बताया कि इस घटना में खास बात यह है कि मुख्य पैराशूट नहीं, बल्कि रिजर्व पैराशूट खुला था, जिसे किसी रिलीज सिस्टम से अलग नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में खुद को छुड़ाने का एकमात्र तरीका हुक नाइफ से रस्सियां काटना ही होता है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भी इस घटना को पैराशूट हैंडल के प्रति जागरूकता और विमान से बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

हाईवे पर दौड़ती कार के ऊपर प्लेन गिरा, VIDEO: अमेरिका में पायलट ने इमरजेंसी में सड़क पर उतारा, बाल-बाल बची ड्राइवर

अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार को क्रैश लैंडिंग के दौरान एक प्लेन कार से टकरा गया। यह हादसा मेरिट आइलैंड के पास हुआ, जहां हाईवे पर एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए सीधा एक कार से टकरा गया। इस हादसे का वीडियो वायरल है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *