March 30, 2026

Balen Shah Set to Become Nepal PM as RSP Surges, CPN-UML Faces Heavy Defeat

0
comp-117_1772892327.gif


काठमांडू6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हरा दिया है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है। उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। RSP ने अब तक 62 सीटें जीत ली हैं, जबकि 60 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।

पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

नेपाल में 2 तरीके से सांसदों का चुनाव

नेपाल में चुनाव की व्यवस्था मिश्रित चुनाव प्रणाली पर आधारित है। यानी यहां दो तरीकों से सांसद चुने जाते हैं- सीधे चुनाव से और पार्टी को मिले कुल वोट के हिसाब से।

सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)

संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। हर इलाके (निर्वाचन क्षेत्र) में लोग अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं। जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही जीतता है।

वोट % के आधार पर सीटें (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)

बाकी बची 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर मिलती हैं। इसमें वोटर किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि किसी पार्टी को वोट देती है। पूरे देश में पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं।

इस सिस्टम का मकसद यह है कि छोटे दलों और अलग-अलग सामाजिक समूहों को भी संसद में जगह मिल सके और कोई एक पार्टी पूरी तरह हावी न हो।

नेपाल चुनाव के अब तक के नतीजे…

सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)- कुल सीटें-165

पार्टी जीत बढ़त
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 62 62
नेपाली कांग्रेस 10 9
CPN-UML 3 8
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) 2 6
अन्य 2 3

अब तक कुल वोटों की गिनती- 4 लाख

वोट % के आधार पर (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)- कुल सीटें-110

पार्टी वोट हासिल प्रतिशत
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 2.7 लाख 54%
नेपाली कांग्रेस 83 हजार 16%
CPN-UML 66 हजार 13%
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) 27 हजार 5%
अन्य 62 हजार 12%

नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते बालेन शाह।

चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते बालेन शाह।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।

नेपाल चुनाव के नतीजे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:58 PM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की जीत के बाद की 4 तस्वीरें

बालेन शाह समर्थकों के साथ नेपाल का झंडा लहराते हुए।

बालेन शाह समर्थकों के साथ नेपाल का झंडा लहराते हुए।

बालेन शाह जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

बालेन शाह जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

बालेन शाह जीत के बाद रोड शो के दौरान समर्थकों से मिलते हुए।

बालेन शाह जीत के बाद रोड शो के दौरान समर्थकों से मिलते हुए।

बालेन शाह रोड शो में लोगों को जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

बालेन शाह रोड शो में लोगों को जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

01:34 PM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह ने केपी शर्मा ओली को हराया

बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को झापा-5 सीट से चुनाव हरा दिया है। बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले।

काठमांडू के नारादेवी में जन्मे बालेन शाह मधेशी परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम नारायण शाह प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक थे।

2015 के गोरखा भूकंप के बाद शाह राहत कार्यों में भी सक्रिय रहे थे। वे एक रैपर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने 2012 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।

शुरुआत में वे विवेकशील पार्टी से जुड़े थे। बाद में 2022 में काठमांडू मेयर का चुनाव उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था।

इसके बाद दिसंबर 2025 में वे RSP में शामिल हुए और 2026 के आम चुनाव में पार्टी के अभियान का नेतृत्व किया, जहां उन्हें नेपाल के प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

11:49 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने सफल चुनाव कराने पर नेपाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में सफल रहे चुनाव के बाद नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफोर्म X पर लिखा “मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल आयोजन पर दिल से बधाई देता हूं। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने वादे पर कायम है।”

11:42 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की पार्टी ने 55 सीटें जीतीं

नेपाल चुनाव के लिए मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 55 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पार्टी 66 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सिर्फ 2 सीटों पर अभी तक जीत दर्ज कर पाई है। नेपाली कांग्रेस ने 10 सीटें जीत ली हैं और 9 सीटों पर आगे चल रही है।

07:41 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की पार्टी ने 36 सीटें जीतीं

नेपाल चुनाव के लिए मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 36 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पार्टी 83 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सिर्फ 2 सीटों पर अभी तक जीत दर्ज कर पाई है। नेपाली कांग्रेस ने 6 सीटें जीत ली हैं और 9 सीटों पर आगे चल रही है।

07:37 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओली 35 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने झापा-5 सीट पर भारी बढ़त बना ली है। वे पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली से 35 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 47,779 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 12,699 वोट मिले हैं।

07:23 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

9 मार्च को वोटों की गिनती पूरी होने की उम्मीद

नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी के मुताबिक संसदीय चुनाव के वोटों की गिनती 9 मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे।

06:31 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

PR वोट की गिनती में भी बालेन शाह की पार्टी आगे

प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन (PR) की वोट गिनती में भी बालेन शाह की RSP आगे है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक गिने गए 84,092 वोटों में से RSP को 46,047 वोट मिले हैं, जो करीब 54.8 प्रतिशत है।

  • नेपाली कांग्रेस 14,332 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • सीपीएन-यूएमएल को 8,610 वोट मिले हैं।
  • राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) को 5,442 वोट मिले हैं।
  • नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को 3,410 वोट मिले हैं।

06:13 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल में युवाओं का विदेश जाना बड़ा चुनावी मुद्दा

नेपाल में इस बार चुनाव के दौरान युवाओं का बड़े पैमाने पर विदेश जाना एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है। देश में रोजगार के सीमित अवसरों के कारण हर साल बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में खाड़ी देशों, मलेशिया और अन्य देशों का रुख करते हैं। इसका असर नेपाल की अर्थव्यवस्था, समाज और परिवारों पर भी पड़ रहा है।

इसी वजह से लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने चुनावी वादों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। दलों का कहना है कि युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर होने की बजाय देश के भीतर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलना चाहिए।

नेपाली कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि विदेश जाने वाले युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता और परामर्श की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे विदेश में काम करते समय आने वाली मानसिक और सामाजिक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकें।

वहीं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) ने वादा किया है कि विदेश में काम करने के लिए जाने वाले लोगों को भारी कर्ज लेने की मजबूरी कम की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सस्ती बनाने की बात कही गई है।

इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों ने यह भी कहा है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूलने वाले दलालों और एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार को मजबूत निगरानी व्यवस्था बनानी होगी।

05:40 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा 6 हजार वोटों से पीछे

सरलाही-4 में नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा करीब छह हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक की मतगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार अमरेश कुमार सिंह ने 5,972 वोटों की बढ़त बना ली है।

इस सीट से 2022 के पिछले संसदीय चुनाव में भी अमरेश कुमार सिंह ही जीते थे। उस समय वे निर्दलीय उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चार बार सांसद रह चुके गगन थापा इस चुनाव में काठमांडू की अपनी पुरानी सीट छोड़कर सरलाही से मैदान में उतरे हैं।

05:35 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही बालेन शाह की पार्टी

नेपाल में आमतौर पर गठबंधन सरकारें बनती रही हैं, जहां दो या अधिक दल मिलकर बहुमत बनाते हैं। नेपाल में पिछले कुछ चुनावों में नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूनाइटेड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा है।

लेकिन इस बार स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) अकेले बहुमत की ओर बढ़ रही है।

RSP 2022 के राष्ट्रीय चुनाव में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। रबि लामिछाने की नेतृत्व में तब इस पार्टी को 275 में से 20 सीटें मिली थीं।

पिछले साल दिसंबर में काठमांडू के मेयर बालेन शाह RSP में शामिल हो गए। बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद RSP काफी लोकप्रिय हो गई। चुनाव प्रचार के दौरान जब शाह देशभर में गए, तो हजारों युवा उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े।

हाल के हफ्तों में स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में भी संकेत मिल रहे थे कि RSP इस चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है और नेपाली कांग्रेस समेत पारंपरिक राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दे सकती है।

रबि लामिछाने (बाएं) और बालेन शाह (दाएं) दोनों की रैली में काफी भीड़ उमड़ती थी।

रबि लामिछाने (बाएं) और बालेन शाह (दाएं) दोनों की रैली में काफी भीड़ उमड़ती थी।

05:19 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

RSP को मिली बंपर सफलता की वजह क्या है

नेपाल में मिश्रित चुनाव प्रणाली होने के कारण आमतौर पर किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलना मुश्किल माना जाता था। लेकिन RSP को करीब दो-तिहाई सीटें मिलती दिख रही है।

संविधान बनने के बाद यह पहली बार है कि किसी एक पार्टी को इतनी सीटें मिल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि काठमांडू के मेयर के रूप में बालेन शाह की साफ छवि भी इस समर्थन का एक बड़ा कारण है।

राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर लोक राज बराल ने कहा कि गगन थापा के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस ने अपनी पुरानी छवि से उबरने की कोशिश की, लेकिन कम समय के कारण वे पूरी तरह सफल नहीं हो पाए।

बराल के अनुसार RSP के पक्ष में यह लहर इसलिए बनी क्योंकि लोग पुरानी पार्टियों से नाराज और निराश हो चुके थे। पिछले सरकारें लोगों को बुनियादी सेवाएं देने में असफल रहीं और बालेन शाह की लोकप्रियता ने भी इस लहर को मजबूत किया।

हालांकि उनका कहना है कि ऐसी लहरें स्थायी नहीं होतीं, अगर सरकार में आने के बाद प्रदर्शन अच्छा न हो।

05:06 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल चुनाव में इस बार सबसे कम वोटिंग

चुनाव आयोग के संशोधित आंकड़ों के मुताबिक नेपाल के आम चुनाव में कुल 58.07 प्रतिशत मतदान हुआ। नेपाल में 1990 में लोकतंत्र की बहाली के बाद अब तक 8 संसदीय चुनाव हो चुके हैं। इस बार सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार भक्तपुर जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां दो निर्वाचन क्षेत्रों में 71.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। काठमांडू जिला पांचवें स्थान पर रहा, जहां 10 निर्वाचन क्षेत्रों में 67.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम मतदान अचम जिले में हुआ, जहां केवल 39.18 प्रतिशत वोट डाले गए।

04:58 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का सफाया

जीत के बाद खुशी मनाते राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के समर्थक।

जीत के बाद खुशी मनाते राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के समर्थक।

नेपाल की पुरानी और स्थापित राजनीतिक पार्टियों के लिए यह चुनाव एक कड़ा झटका साबित होता दिख रहा है। तीनों ही बड़ी पार्टियों नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (CPM-UML) की स्थिति खराब है।

सिर्फ 4 साल पहले बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। नेपाली कांग्रेस के PM उम्मीदवार गगन थापा और CPM-UML के PM उम्मीदवार केपी शर्मा ओली चुनाव हारने के करीब हैं।

पुरानी तीन बड़ी पार्टियों के शीर्ष नेताओं में से केवल पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ही जीत हासिल कर सके। उन्होंने रुकुम ईस्ट-1 सीट से जीत दर्ज की। लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि उन्हें जीत के लिए माओवादी आंदोलन के पुराने गढ़ में जाना पड़ा। बाकी देश में RSP की लहर दिखाई दे रही थी।

04:47 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

RSP अध्यक्ष रबि लामिछाने ने चुनाव जीता

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबि लामिछाने ने चितवन-2 सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत लिया है। लामिछाने को 54,402 वोट मिले। उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की मीना खरेल को 14,564 वोट मिले। दोनों के बीच 39,838 वोटों का अंतर रहा।

इससे पहले 2022 के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स चुनाव में भी लामिछाने ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में अमेरिकी नागरिकता लेने के बाद नेपाली नागरिकता दोबारा न लेने के मुद्दे पर उनका सांसद पद रद्द हो गया था।

इसके बाद 23 अप्रैल 2023 को हुए उपचुनाव में उन्होंने फिर से चुनाव लड़ा और पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

04:31 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह- रैपर से काठमांडू मेयर बने, अब PM बनने के करीब

काठमांडू के मेयर बनने से पहले बालेंद्र शाह, जिन्हें लोग बालेन के नाम से जानते हैं, नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन में दिखते थे। कभी छतों पर रैप बैटल करते, तो कभी म्यूजिक वीडियो बनाते। उनके गानों में गरीबी, पिछड़ापन और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जाते थे।

इन्हीं गीतों ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। उनके रैप में अक्सर नेताओं की बेइज्जती की जाती थी, लेकिन तब लोग चौंक गए जब बालेन ने मई 2022 में काठमांडू से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

बालेन काले ब्लेजर, काली जींस और काले धूप के चश्मे में प्रचार करने जाते, जिसकी खूब चर्चा हुई। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सिर्फ 33 साल के बालेन ने बड़े-बड़े दिग्गजों को चुनाव में हरा दिया। वह न‍िर्दलीय उम्‍मीदवर बनकर मेयर का चुनाव जीतने वाले पहले शख्स बने।

नेपाल में काठमांडू के मेयर की हैसियत कई केंद्रीय मंत्री से भी अधिक मानी जाती है। ऐसे में इस जीत की चर्चा सिर्फ नेपाल में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हुई। साल 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने उनकी प्रोफाइल स्टोरी की थी।

04:07 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

झापा-5 में बालेन 29,000 वोटों से आगे

नेपाल के झापा निर्वाचन क्षेत्र-5 की सीट इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां वोटों की गिनती के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार बालेन शाह बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

बालेन को अब तक 39,284 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 10,293 वोट मिले हैं। यानी बालेन, ओली से लगभग चार गुना ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

खबरों के अनुसार इस सीट पर अब तक करीब 62,100 वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां कुल एक लाख से ज्यादा वोट डाले गए थे।

बालेन शाह और केपी शर्मा ओली दोनों को ही अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

03:55 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

चीन ने सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नेपाल को बधाई दी

चीन ने नेपाल को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हमें खुशी है कि नेपाल अपने पॉलिटिकल एजेंडा को आसानी से आगे बढ़ा रहा है।’ उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते चीन नेपाल के साथ अपने रिश्तों को महत्व देता है।

03:50 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल के ‘लाइट मैन’ कुलमन घिसिंग चुनाव हारे

उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री कुलमान घिसिंग चुनाव हार गए हैं। वे पीएम पद के दावेदार माने जा रहे थे।

घिसिंग नेपाल के ‘लाइट मैन’ कहे जाते हैं। देशभर में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्हें यह उपाधि दी गई थी।

वे चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के राजू नाथ पांडे ने 7,586 वोटों से हराया। वे काठमांडू-3 सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

03:43 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सड़कों पर जश्न मना रहे बालेन शाह समर्थक

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) जीत के करीब है। पार्टी के समर्थक जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

03:40 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड जीते

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी उन कुछ बड़े नेताओं में शामिल हैं जो इस चुनाव में जीतने में सफल रहे। उन्होंने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है।

उन्हें रुकुम ईस्ट-1 सीट से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया है। इस सीट पर उन्होंने 10,240 वोटों से जीत दर्ज की।

उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-यूएमएल के लीलामणि गौतम थे, जिन्हें 3,462 वोट मिले।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के विलय के बाद बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में प्रचंड समन्वयक थे और इसी पार्टी ने यह सीट जीती।

हालांकि, उनकी पार्टी के अलावा नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसी दूसरी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों का इस चुनाव में प्रदर्शन कमजोर रहा।

03:32 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की पार्टी जीत के करीब

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी (RSP) अब तक 23 सीटें जीत चुकी है, जबकि 95 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

03:31 AM7 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओली 29 हजार वोटों से पीछे

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं। वे करीब 29 हजार वोटों से पीछे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *