April 1, 2026

Bangladesh Violence Photos Update; Sheikh Hasina Office | Dhaka News | बांग्लादेश में 3 घंटे तक जलते न्यूजरूम में फंसे पत्रकार: आग से किताबें बचाती दिखी बच्ची, प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना का भी ऑफिस जलाया, PHOTOS

0
s4-1_1766132204.gif

ढाका2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बांग्लादेश में गुरुवार देर रात युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने 2 मीडिया संस्थान जला डाले। - Dainik Bhaskar

बांग्लादेश में गुरुवार देर रात युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने 2 मीडिया संस्थान जला डाले।

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस जला डाले। हमले के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक न्यूजरूम में फंसे रहे।

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस भी फूंक दिए। प्रोथोम आलो ऑफिस के परिसर के पास एक दुकान को भी आग लगा दी गई। इस घटना के बाद एक लड़की दुकान से किताबें बचाती दिखी।

यह हिंसा गुरुवार को शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की। हादी 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार कर रहे थे जब उन्हें सिर में गोली मारी गई।

बांग्लादेश में हिंसा की 20 तस्वीरें…

हिंदू युवक को जलाया

बांग्लादेश में कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक को पहले पीट-पीटकर मार डाला, उसके बाद ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते हुए युवक के शव को पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।

बांग्लादेश में लोगों ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

बांग्लादेश में लोगों ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

युवक को नग्न करके फांसी पर टांग दिया गया।

युवक को नग्न करके फांसी पर टांग दिया गया।

डेली स्टार और प्रोथोम आलो का ऑफिस फूंका

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। हमले के चलते प्रोथोम आलो और द डेली स्टार आज बंद रहेंगे। दोनों मीडिया संस्थानों की ऑनलाइन सेवाएं भी लगभग ठप हो गई हैं।

प्रोथोम आलो न्यूजपेपर ऑफिस के परिसर के पास एक दुकान को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। इस घटना के बाद एक लड़की दुकान से किताबें बचाती दिखी।

प्रोथोम आलो न्यूजपेपर ऑफिस के परिसर के पास एक दुकान को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। इस घटना के बाद एक लड़की दुकान से किताबें बचाती दिखी।

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।

आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक डेली स्टार ऑफिस के अंदर फंस गए थे।

आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक डेली स्टार ऑफिस के अंदर फंस गए थे।

छात्र नेता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। प्रोथोम आलो के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

छात्र नेता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। प्रोथोम आलो के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

आग लगने के कारण अखबार डेली स्टार की कई फाईल्स और न्यूजपेपर की हजारों प्रतियां खाक हो गई।

आग लगने के कारण अखबार डेली स्टार की कई फाईल्स और न्यूजपेपर की हजारों प्रतियां खाक हो गई।

सांस्कृतिक संगठन और भारतीय सहायक उच्चायुक्त पर भी हमला

उस्मान हादी के समर्थकों और छात्र संगठनों ने ढाका के अंदर और बाहर के कई जिलों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

चटगांव में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने उच्चायोग पर ईंटें फेंकीं। सांस्कृतिक संगठन को भी आग के हवाले कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक संगठन, छायानोट भवन पर हमला किया। बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और इसे आग लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक संगठन, छायानोट भवन पर हमला किया। बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और इसे आग लगा दिया।

सांस्कृतिक संगठन छायानोट भवन में आगजनी के बाद बचा हुआ सामान बटोरते कर्मी।

सांस्कृतिक संगठन छायानोट भवन में आगजनी के बाद बचा हुआ सामान बटोरते कर्मी।

हादी की मौत की खबर के बाद गुरुवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सहायक उच्चायोग पर ईंट और पत्थर फेंके।

हादी की मौत की खबर के बाद गुरुवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सहायक उच्चायोग पर ईंट और पत्थर फेंके।

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का ऑफिस गिराया

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की।

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया।

ढाका यूनिवर्सिटी और सड़कों पर छात्रों का जुलूस

ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में रैली निकाली। सड़कों पर धरना दिया। साथ ही ‘मैं हादी हूं’ जैसे नारे लगाए।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में बांग्लादेश का झंडा लेकर रैली निकाली। इस दौरान एक युवक झंडे के रंग का शर्ट पहने नारे लगाते नजर आया।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में बांग्लादेश का झंडा लेकर रैली निकाली। इस दौरान एक युवक झंडे के रंग का शर्ट पहने नारे लगाते नजर आया।

प्रदर्शनकारियों ने "तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी" जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने “तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी” जैसे नारे लगाए।

हादी की मौत के लोगों ने सड़कोंं पर उतरकर प्रदर्शन किया।

हादी की मौत के लोगों ने सड़कोंं पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।

प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।

ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।

ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।

प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।

प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।

प्रदर्शनकारी भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग कर रहे हैं।

छात्र नेता की मौत की खबर सुनते ही हजारो लोग ढाका के एक चौक के पास जमा हुए।

छात्र नेता की मौत की खबर सुनते ही हजारो लोग ढाका के एक चौक के पास जमा हुए।

बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी के शव को देखने के लिए सिंगापुर में लोग अंगुलिया मस्जिद के बाहर जमा हुए हैं।

बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी के शव को देखने के लिए सिंगापुर में लोग अंगुलिया मस्जिद के बाहर जमा हुए हैं।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

बांग्लादेश में 2 न्यूज चैनल्स, अवामी लीग के ऑफिस फूंके: शेख हसीना विरोधी नेता हादी की मौत के बाद हिंसा, हिंदू युवक को जलाया

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम अलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *