March 26, 2026

Barnala youth death heart attack in Canada | बरनाला के युवक की कनाडा में मौत: साइलेंट हार्ट अटैक आया; परिवार का इकलौते बेटा था, शव भारत लाने में आएगा 27 लाख खर्च – Barnala News

0
1d09b7e7-38fb-44c7-9955-78e3a833a9da_1767014745001.jpg



पंजाब के बरनाला जिले के युवक की कनाडा के सरी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। वह अपने माता-पिता का इकलौते बेटा बेटा था।

.

मृतक की पहचान बलतेज के नाम से हुई। जो गांव छीनीवाल का रहने वाला है। बेटे की मौत से पिता जगतार सिंह और माता रूपिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। बलतेज के पार्थिव शरीर को भारत लाने में परिवार को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

शव भारत लाने में आएगा 27 लाख का खर्च

कागजी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शव को वापस लाने में लगभग 40 हजार कनाडाई डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 25-27 लाख रुपए) का खर्च आ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे इतनी बड़ी राशि अकेले जुटा सकें।

लोगों से आर्थिक मदद की अपील

इस स्थिति को देखते हुए, जिले भर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उनका उद्देश्य बलतेज के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव छीनीवाल पहुंचाना है, ताकि उनके माता-पिता अंतिम दर्शन कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed