March 27, 2026

BCCI hikes domestic match fees for women cricketers | BCCI ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाई: एक फर्स्ट-क्लास और वनडे के लिए ₹50 हजार मिलेंगे, जूनियर प्लेयर्स की फीस भी डबल

0
moments-6_1766429217.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेंच पर बैठने वालीं प्लेयर्स को भी एक मैच के 25 हजार रुपए में मिलेंगे। - Dainik Bhaskar

वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेंच पर बैठने वालीं प्लेयर्स को भी एक मैच के 25 हजार रुपए में मिलेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, वुमन प्लेयर्स को अब एक फर्स्ट क्लास और वनडे मैच के लिए 50 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं एक टी-20 खेलने पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। BCCI इंटरनेशनल मैचों के लिए विमेंस प्लेयर्स की फीस पहले ही मेंस के बराबर कर चुका है।

पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर फीस मिलेगी BCCI ने 22 दिसंबर को ऑनलाइन मीटिंग की, इसमें महिला प्लेयर्स की फीस बढ़ाने पर फैसला लिया गया। अब घरेलू क्रिकेट में महिला और पुरुष प्लेयर्स को एक बराबर मैच फीस दी जाएगी।

  • वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वालीं प्लेयर्स को 50 हजार रुपए मिलेंगे, वहीं बेंच पर बैठने वाली प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • टी-20 में प्लेइंग-11 में शामिल प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे, वहीं बेंच पर बैठने वालीं प्लेयर्स को 12,500 रुपए मिलेंगे।
  • इससे पहले टी-20, वनडे और फर्स्ट क्लास में एक मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने पर वुमन प्लेयर्स को 20 हजार रुपए ही मिलते थे। वहीं बेंच पर बैठने वालीं खिलाड़ियों को 10 हजार रुपए दिए जाते थे।
वनडे और फर्स्ट क्लास में एक मैच के लिए अब 50 हजार रुपए मिलेंगे।

वनडे और फर्स्ट क्लास में एक मैच के लिए अब 50 हजार रुपए मिलेंगे।

जूनियर क्रिकेटर्स की फीस भी बढ़ाई स्टेट और जोनल टीम से खेलने वालीं जूनियर प्लेयर्स की मैच फीस भी बढ़ा दी गई है। अब वनडे और फर्स्ट क्लास मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने पर 25 हजार और बेंच पर बैठने वालीं प्लेयर्स को 12,500 रुपए मिलेंगे। वहीं टी-20 मैचों के लिए प्लेइंग-11 वालीं प्लेयर्स को 12,500 और एक्स्ट्रा प्लेयर्स को 6,250 रुपए दिए जाएंगे।

एक सीजन खेलने पर 2 लाख रुपए मिलते थे BCCI ने बताया कि पहले सीनियर महिला प्लेयर को एक घरेलू सीजन में लीग स्टेज खेलने पर 2 लाख रुपए मिलते थे। वहीं अब 4 वनडे खेलने पर ही प्लेयर्स 2 लाख रुपए कमा लेंगी। एक सीजन खेलने पर अब प्लेयर्स को 5 से 7 लाख रुपए मिलेंगे। मैचों की संख्या बढ़ने पर खिलाड़ियों की कमाई भी बढ़ जाएगी।

विमेंस प्लेयर्स अब एक घरेलू सीजन खेलने पर 5 से 7 लाख रुपए तक कमा पाएंगी।

विमेंस प्लेयर्स अब एक घरेलू सीजन खेलने पर 5 से 7 लाख रुपए तक कमा पाएंगी।

अंपायर्स की फीस भी बढ़ाई BCCI ने महिला क्रिकेटर्स के साथ मैच रेफरी और अंपायर्स की फीस बढ़ाने का फैसला भी कर लिया। अंपायर्स को अब लीग स्टेज में एक दिन की अंपायरिंग के लिए 40 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं नॉकआउट मैचों में यह फीस बढ़कर 50 से 60 हजार रुपए तक पहुंच जाएगी। देश के 79 मैच रेफरी की फीस अंपायर्स के बराबर ही रहेगा।__________________

स्पोट्र्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्ड कप में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11:संजू और ईशान में कौन करेगा विकेटकीपिंग? क्या बुमराह होंगे इकलौते तेज गेंदबाज

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होना है और भारत का पहला मैच अमेरिका से मुंबई में होगा। टीम 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। चलिए जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed