BCCI Meeting Possible Decisions; Women Match Fee | Rohit Sharma Virat Kohli | रोहित-कोहली का A+ ग्रेड खतरे में: गिल को प्रमोशन मिल सकता है, विमेंस की मैच फीस भी बढ़ेगी; 22 दिसंबर को BCCI की मीटिंग
स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल A+ ग्रेड में हैं।
22 दिसंबर को होने वाली BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल A+ ग्रेड में हैं, लेकिन दोनों अब केवल वनडे खेल रहे हैं। ऐसे में उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल को A+ में प्रमोशन देने पर चर्चा होगी।
बैठक में महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस बढ़ाने पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस मिलती है, लेकिन डोमेस्टिक लेवल पर अब तक यह लागू नहीं हुआ है। हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद विमेंस क्रिकेटरों की फीस बढ़ाने की मांग तेज हुई है, जिसे बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिल सकती है।
इसी के साथ घरेलू अंपायरों और मैच रेफरियों की फीस स्ट्रक्चर पर भी बदलाव प्रस्तावित है। BCCI अपनी डिजिटल प्रॉपर्टीज, स्ट्रीमिंग राइट्स और वेबसाइट अपग्रेड पर अपडेट भी देगी।
मीटिंग का एजेंडा-
- विमेंस क्रिकेटर्स की डोमेस्टिक मैच फीस बढ़ोतरी
- मेंस प्लेयर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव
- अंपायरों व मैच रेफरियों के भुगतान में सुधार
- BCCI की डिजिटल प्रॉपर्टीज और स्ट्रीमिंग राइट्स अपडेट
मौजूदा मेंस प्लेयर्स के एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट

विमेंस टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीता था इंटरनेशनल लेवल पर विमेंस और मेंस को बराबर मैच फीस (पे-पैरिटी) मिलती है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। महिला खिलाड़ी पूरे सीजन काफी मैच खेलती हैं, लेकिन उनकी फीस कम है। भारत की हाल की वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद इस फैसले की मांग और तेज हुई है। इसलिए फीस बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक के सबसे अहम मुद्दों में शामिल है।

भारतीय विमेंस टीम ने 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन हराकर पहली बार खिताब जीता था।
———————————————-
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
ICC वनडे रैकिंग में रोहित नंबर-1, विराट नंबर-2 पर हैं

ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा बरकरार है। नंबर-1 पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार लगातार दो शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली नंबर-2 पर आ गए हैं। ICC ने बुधवार को वीकली रैंकिंग जारी की। पढ़ें पूरी खबर