Bengaluru Treasure Black Magic; Newborn Child | Karnataka Bali Case | खजाने के लिए दे रहे थे बच्चे की बलि: अज्ञात कॉलर ने पुलिस को कॉल कर 1 साल के बच्चे की जान बचाई
बेंगलुरु2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शनिवार को 1 साल के बच्चे की बलि दी जा रही थी। अज्ञात कॉलर ने पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। बलि होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और बलि रुकवाई।
पुलिस के मुताबिक खजाने की तलाश में इस पूरी घटना को अंजान दिया जा रहा था। सैयद इमरान नाम के व्यक्ति के घर में ये बलि दी जा रही थी।
पुलिस को घर से एक छोटा गड्ढा खुदा हुआ मिला। गड्ढे के पास से ही पूजा पाठ की सामान भी मिला।

घर में खोदे गए इसी गड्ढे के पास मिला पूजा का सामान।
बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया
पुलिस ने बताया कि मौके से बच्चे को बचा लिया गया है और चाइल्ड केयर सेंटर में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं…