April 9, 2026

BJP chief Nitin Nabin slams Mallikarjun Kharge’s ‘snake’ remarks against BJP, RSS

0
nitin_1775714202.gif


  • Hindi News
  • National
  • BJP Chief Nitin Nabin Slams Mallikarjun Kharge’s “snake” Remarks Against BJP, RSS

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का इंटरव्यू गुरुवार को ANI ने जारी किया। - Dainik Bhaskar

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का इंटरव्यू गुरुवार को ANI ने जारी किया।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ कहने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है। यह एक सस्ती मानसिकता को दिखाती है।

नबीन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। हर बार ऐसे बयानों के बाद जनता BJP को जीत का आशीर्वाद देती है।

उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- ये गांधी परिवार के शब्द हैं। राहुल और सोनिया रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं।

दरअसल 6 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं।

खड़गे ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और RSS पर टिप्पणी की थी।

खड़गे ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और RSS पर टिप्पणी की थी।

भाजपा अध्यक्ष का इंटरव्यू 7 पॉइंट्स में…

  • नितिन नबीन ने खड़गे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने केरल और गुजरात के लोगों की तुलना की थी। खड़गे ने कहा था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को गुमराह किया जा सकता है। गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • बिहार के नए सीएम को लेकर भतभेद की खबरों पर कहा, ‘कहीं कोई मतभेद नहीं है। सब चीजें समय के अनुसार चल रही हैं। 10 अप्रैल को राज्यसभा का शपथ है। उसके बाद की प्रक्रिया शुरू होगी। गठबंधन धर्म भाजपा ने हमेशा बखूबी और सम्मानपूर्वक निभाया है। यही कारण है कि आज भी दलों को हम पर विश्वास होता है। ये जो पूरी प्रक्रिया है, पूरी चीजें चल रही हैं। सब माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तय हो रहा है, उसी हिसाब से चीजें चल रही हैं।
  • NDA के लिए सबसे बड़ा चैलेंजर कौन है- के सवाल पर कहा कि चैलेंजर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के कुनबे की सोच है। उनकी क्षमता जमी न पर कुछ नहीं है। उनके तुष्टिकरण, शब्दों का प्रयोग, उनकी मानसिकता, एक राष्ट्रीय पार्टी की जो मानसिकता होनी चाहिए, उसमें बहुत गिरावट है।
  • असम के सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच चल रहे विवाद पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के नाम पर शब्दों के साथ जिस तरह का खेल किया गया है, उसकी सच्चाई भविष्य में सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में हर परिस्थिति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा कि अब राज्य की जनता की चिंता बीजेपी करेगी। ममता ने केवल बांग्लादेशियों के हितों की चिंता की है, जबकि राज्य की आम जनता उपेक्षित रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनगी।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा-RSS को जहरीला सांप कहने पर खड़गे के खिलाफ शिकायत:चुनाव आयोग से FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी

भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…

खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *