March 30, 2026

BJP claims Rahul Gandhi is on a visit to Vietnam | भाजपा का दावा- राहुल गांधी वियतनाम के दौरे पर: विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं; इसके पीछे क्या मकसद

0
gifs34-2_1767457230.gif


नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। - Dainik Bhaskar

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि जर्मनी से लौटने के बाद राहुल गांधी अब वियतनाम के दौरे पर गए हैं, जहां वे भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं।

त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राहुल की विदेश यात्रा पर भाजपा नेताओं के बयान

  • हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जो व्यक्ति कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा होता है, उसकी बात अब कांग्रेस के कार्यकर्ता भी गंभीरता से नहीं लेते। ढांडा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम करने वाली “तैयार स्क्रिप्ट” पढ़ते हैं।
  • भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरे के बाद अक्सर भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी नेताओं की टिप्पणियां सामने आती हैं। वल्लभ ने मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि राहुल गांधी किन लोगों से मिलते हैं और वहां क्या बातचीत होती है।

राहुल के पिछले 6 महीनों की विदेश यात्राएं…

17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे।

राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी BMW के मुख्यालय का दौरा भी किया था। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली।

राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी BMW के मुख्यालय का दौरा भी किया था। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली।

25 जून से 6 जुलाई 2025- लंदन (यूके): 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे। सुरक्षा एजेंसियों के पत्र में यह विवरण आया है।

4 से 8 सितंबर 2025 – मलेशिया: सितंबर में उन्होंने मलेशिया का दौरा किया- जिसके बारे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सुर्खियों में रहे।

सितंबर 2025 -दक्षिण अमेरिका (ब्राजील, कोलंबिया): दक्षिण अमेरिका दौरे पर ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों में छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से संवाद किया था।

राहुल गांधी की यह तस्वीर सितंबर में सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया गया था कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद वे सिंगापुर में छुटि्टयां मनाने गए थे।

राहुल गांधी की यह तस्वीर सितंबर में सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया गया था कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद वे सिंगापुर में छुटि्टयां मनाने गए थे।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विदेश में 4 विवादित बयान

18 दिसंबर जर्मनी में कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही

राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। पूरी खबर पढ़ें…

2 अक्टूबरः कोलंबिया में कहा- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता

राहुल ने 2 अक्टूबर को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।’ इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया। पूरी खबर पढ़ें…

21 अप्रैलः अमेरिका में कहा- महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही

राहुल गांधी ने 21 अप्रैल को अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

9 सितंबर, 2024ः अमेरिका में कहा- सब कुछ मेड इन चाइना

राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार विदेश दौरे पर थे। उन्होंने 9 सितंबर को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा, “भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।”

राहुल गांधी ने 9 सितंबर 2024 को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में कहा कि खुद के आइडिया को खत्म कर लोगों के बारे में सोचना ही देवता होना होता है।

राहुल गांधी ने 9 सितंबर 2024 को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में कहा कि खुद के आइडिया को खत्म कर लोगों के बारे में सोचना ही देवता होना होता है।

नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं…

  • मई 2022- राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने CBI और ED का हवाला देते हुए भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की थी। BJP ने राहुल पर विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया
  • दिसंबर 2020- राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए थे। 28 दिसंबर को हर साल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें वे शामिल नहीं हुए। इस पर विवाद हुआ। कुछ महीने बाद पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी में चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल के विदेशी दौरे से जोड़ा। राहुल पर आरोप लगा कि इटली जाने के लिए उन्होंने पंजाब में रैली को कैंसिल करवा दिया।
  • दिसंबर 2019- भारत में CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था। राहुल गांधी तब दक्षिण कोरिया चले गए थे। उनकी इस यात्रा को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने भी सवाल उठाए थे।
  • अक्टूबर 2019- हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव से सिर्फ 15 दिन पहले राहुल गांधी कंबोडिया चले गए। BJP ने कहा कि राहुल गांधी पर्सनल टूर पर बैंकॉक गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि वे मेडिटेशन के लिए कम्बोडिया गए हैं।

………………………

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा बोली- राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:विरोधी ताकतों से मिलते हैं, राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *