March 26, 2026

Border 2 Ghar Kab Aaoge Song Launch Update; Jaisalmer | Pakistan Border | जैसलमेर में बॉर्डर-2 का गाना ‘घर कब आओगे’ लॉन्च: BSF की जिप्सी से कार्यक्रम में पहुंचे सनी देओल; बोले- आवाज लाहौर तक पहुंचनी चाहिए – Jaisalmer News

0
3_1767368140.gif


जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ लॉन्च किया गया। BSF जवानों के बीच तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में आतिशबाजी के साथ ‘घर कब आओगे’ गाने की लॉन्चिंग की गई।

.

कार्यक्रम में पहले कलाकारों ने मशहूर राजस्थानी लोक गीत ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश’ की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘घर कब आओगे’ दिखाया गया, जिसने माहौल को भावनात्मक बना दिया।

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को याद किया सनी देओल ने मंच से अपने पिता धर्मेंद्र देओल को याद किया। उन्होंने कहा- जब मैं एक्टर बना, तब मैंने तय किया था कि मैं भी पापा की तरह ही फिल्में करूंगा। सनी देओल ने कहा- मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरी फिल्मों से युवाओं को इतना कॉन्फिडेंस मिलेगा कि वो सेना में भर्ती होने का फैसला कर लेंगे।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा- मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा, क्योंकि इस वक्त मेरा दिमाग थोड़ा हिला हुआ है। इसके बाद सनी देओल पूरे जोश में तेज आवाज में बोले- आवाज कहां तक पहुंचनी चाहिए… लाहौर तक। उनके इस डायलॉग पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।

तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में आतिशबाजी के साथ गाने की लॉन्चिंग की गई।

तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में आतिशबाजी के साथ गाने की लॉन्चिंग की गई।

बीएसएफ के जवानों फिल्म अभिनेता सनी देओल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

बीएसएफ के जवानों फिल्म अभिनेता सनी देओल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम स्थल पर बीएसएफ के जवान मार्च पास्ट करते हुए पहुंचे। उनके पीछे सनी देओल और अन्य कलाकार जिप्सी में आए।

कार्यक्रम स्थल पर बीएसएफ के जवान मार्च पास्ट करते हुए पहुंचे। उनके पीछे सनी देओल और अन्य कलाकार जिप्सी में आए।

सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सनी देओल के साथ मंच पर मौजूद फिल्म की स्टार कास्ट टीम।

सनी देओल के साथ मंच पर मौजूद फिल्म की स्टार कास्ट टीम।

वरुण धवन बोले- कोई आंख उठाकर देखेगा तो हम जवाब देने में सक्षम एक्टर वरुण धवन ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा-भारत अमन और शांति में विश्वास रखने वाला देश है, लेकिन ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों का बनना बेहद जरूरी है। इससे देश के युवाओं को यह संदेश जाता है कि हम मजबूत हैं और जब भी कोई देश की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो हम जवाब देने में सक्षम हैं।

उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा- जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। वरुण की इन बातों ने दर्शकों में जोश भर दिया और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अभिनेता सनी देओल शुक्रवार शाम को चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंचे और सड़क मार्ग से तनोट माता मंदिर के लिए रवाना हुए।

अभिनेता सनी देओल शुक्रवार शाम को चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंचे और सड़क मार्ग से तनोट माता मंदिर के लिए रवाना हुए।

करीब 2 सप्ताह पहले विजय दिवस के मौके पर मुंबई में फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च किया गया था। टीजर में सनी देओल एक्शन करते हुए नजर आए।

करीब 2 सप्ताह पहले विजय दिवस के मौके पर मुंबई में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च किया गया था। टीजर में सनी देओल एक्शन करते हुए नजर आए।

पाकिस्तानी सेना के गोले मंदिर को नहीं पहुंचा पाए नुकसान लोंगेवाला युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने करीब 3 हजार हवाई और जमीनी गोले दागे थे, लेकिन तनोट माता के मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ था। उस समय दागे गए बम आज भी मंदिर परिसर में सुरक्षित है। 1971 के युद्ध के बाद BSF ही इस मंदिर की व्यवस्था संभालती है।

सनी का BSF के जवानों से जुड़ाव सनी देओल पिछले साल अप्रैल में फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन के दौरान तनोट माता मंदिर आए थे। यहां उन्होंने BSF के जवानों के साथ ‘गदर’ के गानों पर डांस किया और उनके साथ लंगर में खाना खाया था।

मंदिर के पुजारियों और वहां तैनात जवानों का कहना है- सनी देओल यहां एक सुपरस्टार की तरह नहीं, बल्कि एक श्रद्धावान भक्त की तरह आते हैं। वे घंटों मंदिर के संग्रहालय में बिताते हैं, जहां 1971 के युद्ध की निशानियां रखी हैं। इसी जुड़ाव ने उनके भीतर के ‘बॉर्डर’ के किरदार ‘मेजर कुलदीप सिंह’ को आज भी जिंदा रखा है।

भारत-पाक बॉर्डर पर ‘जाट’ और ‘गदर 2’ के प्रमोशन के समय की PHOTOS…

9 अप्रेल 2025 को फिल्म 'जाट' के प्रमोशन के दौरान जवानों के संग डांस करते अभिनेता सनी देओल।

9 अप्रेल 2025 को फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन के दौरान जवानों के संग डांस करते अभिनेता सनी देओल।

अप्रैल 2025 में 'जाट' मूवी के प्रमोशन के दौरान सनी देओल तनोट माता मंदिर भी आए थे।

अप्रैल 2025 में ‘जाट’ मूवी के प्रमोशन के दौरान सनी देओल तनोट माता मंदिर भी आए थे।

3 अगस्त 2023 में फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन के समय तनोट माता मंदिर परिसर में जवानों के साथ पंजा लड़ाते सनी देओल।

3 अगस्त 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ के प्रमोशन के समय तनोट माता मंदिर परिसर में जवानों के साथ पंजा लड़ाते सनी देओल।

‘गदर 2’ के प्रमोशन के दौरान तनोट माता मंदिर में अभिनेता सनी देओल का स्वागत करते तत्कालीन बीएसएफ नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़।

‘गदर 2’ के प्रमोशन के दौरान तनोट माता मंदिर में अभिनेता सनी देओल का स्वागत करते तत्कालीन बीएसएफ नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़।

ये खबर भी पढ़ें…

बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च:धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी का पहला फिल्म प्रमोशन का इवेंट, वरुण धवन-अहान शेट्टी भी पहुंचे

‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर जैसलमेर में नाचे सनी देओल:BSF जवानों के साथ झूमे, ‘जाट’ के लिए तनोट माता के दरबार में मांगी मन्नत

सरहद पर सनी देओल का ‘गदर’:तनोट मंदिर में की पूजा, BSF जवानों के साथ लड़ाया पंजा, किया डांस

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजरे…​​



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *