March 26, 2026

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: नए साल पर मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ सोमनाथ मंदिर में पूजा की; ट्रस्ट को ₹5 करोड़ दान दिए

0
live-update-centre-81_1767379674.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को नए साल के मौके पर पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत अंबानी के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार ने मंदिर ट्रस्ट को 5 करोड़ रुपए का दान भी दिया।

इससे पहले 30 दिसंबर को मुकेश अंबानी ने रिलायंस को एक “AI-नेटिव डीप-टेक कंपनी” में बदलने का रोडमैप पेश किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव इतिहास का सबसे प्रभावशाली तकनीकी विकास बताया था। उन्होंने कर्मचारियों से भारत के AI-आधारित भविष्य को आकार देने में सामूहिक भूमिका निभाने की अपील की थी।

रिलायंस के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित एक संदेश में अंबानी ने कहा कि AI की संभावनाओं का अभी केवल शुरुआती हिस्सा ही दुनिया ने देखा है। सही उपयोग होने पर यह तकनीक मानवता की कई जटिल समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया के भविष्य को गढ़ने में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *