March 27, 2026

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफ ड्यूटी पायलट ने यात्री को पीटा, सस्पेंड

0
gifs31_1766171642.gif


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को ऑफ-ड्यूटी एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने यात्री अंकित देवान पर हमला किया। यात्री के चेहरे पर चोट आई। एयरलाइन ने पायलट को तुरंत सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर यात्री ने फोटो शेयर कर पूरा ब्योरा बताया।

अंकित ने कहा कि स्टाफ वाली लाइन में बच्चे के स्ट्रॉलर में होने के कारण फैमिली को जगह दी गई थी। स्टाफ लाइन काट रहा था तो उन्होंने टोका, पायलट ने खुद लाइन काटते हुए उन्हें अनपढ़ कहा और झगड़े में मुक्का मारा।

एयरलाइन के बयान में कहा गया कि उनका कर्मचारी दूसरी फ्लाइट का पैसेंजर था और दूसरे यात्री से भिड़ गया। हमने उसे तुरंत ड्यूटी से हटा दिया, जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तमिलनाडु में 3 करोड़ के बीमे के पैसे के लिए पिता को सांप से कटवाया, 2 बेटे समेत 6 गिरफ्तार

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में सांप के काटने से हुई एक मौत अब हत्या का मामला बन गया है। मृतक ई.पी. गणेशन के दो बेटों ने पिता की जान लेने के लिए सांप का इस्तेमाल किया ताकि 3 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम कर सकें। बीमा कंपनी को शक हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की और छह लोग गिरफ्तार हो गए।​

पुलिस ने बताया कि पहले कोबरा सांप से हमला किया गया लेकिन वो घातक नहीं साबित हुआ। फिर क्रेट सांप को घर में लाकर गले पर कटवाया गया। सांप को भी घर में मार दिया ताकि दुर्घटना लगे। अस्पताल ले जाने में भी देरी की गई।​

पोथथुरपेट्टई गांव के 56 साल के गणेशन सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट थे। अक्टूबर में उन्हें सांप ने काट लिया था और पुलिस ने इसे हादसा माना था। लेकिन बीमा कंपनी ने कई पॉलिसी होने पर सवाल उठाए और आईजी आश्रा गार्ग को सूचना दी। इसके बाद जांच की गई। पुलिस ने दो बेटे और चार मदद करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *