March 27, 2026

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: मुंबई के होटल की किचन में आग लगी, दो लोग घायल

0
live-update-centre-70_1766350932.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण मुंबई में रविवार दोपहर एक होटल की किचन में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब 4:30 बजे ताज होटल के पीछे बोमन बेहराम मार्ग पर स्थित कोलाबा सोशल बार एंड रेस्टोरेंट में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में बने होटल के किचन एरिया में आग लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शाम 4:56 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में दो लोग घायल हुए। इनमें सुनील सिंह (28) को करीब 5 प्रतिशत जलन आई। उन्होंने मेडिकल सलाह के खिलाफ अस्पताल से डिस्चार्ज ले लिया। दूसरे घायल सुब्रत बरई (35) को 15 प्रतिशत जलने के साथ सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में 2,000 रुपए का कर्ज न चुकाने पर युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी के बुध विहार इलाके में 19 वर्षीय पेंटर पर 2,000 रुपए का कर्ज न चुकाने को लेकर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। शनिवार को श्याम कॉलोनी की एक गली में कर्ज चुकाने को लेकर कुलदीप और रतन के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1:55 बजे PCR कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया जा चुका था। आरोपी के साथ श्यामवीर भी मौजूद था, जिसे मौके पर समर्थन के लिए बुलाया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *