March 27, 2026

Breaking News Headlines; US China Taiwan | Pakistan Russia Ukraine Sri Lanka Australia | वर्ल्ड अपडेट्स: ताइवान में भीड़ पर चाकू से हमला, 4 लोगों की मौत कई घायल

0
world-updates-centre-74_1766165342.png


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को एक युवक ने भीड़ भरे इलाके में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हमलावर ने लोगों में डर फैलाने के लिए स्मोक ग्रेनेड भी फेंके।

यह हमला ताइपे मेन स्टेशन से शुरू हुआ, जो शहर का सबसे व्यस्त रेलवे और मेट्रो स्टेशन है। शाम के समय जब वहां बहुत भीड़ थी, तभी युवक ने स्टेशन के अंदर स्मोक बम फेंका और फिर पास के झोंगशान इलाके की ओर भाग गया। वहां उसने सड़क और एक शॉपिंग मॉल में लोगों पर चाकू से हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हर तरफ धुआं और अफरा-तफरी मच गई थी। लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे थे। पास की दुकानों और रेस्टोरेंट में लोग छिप गए। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि माहौल बहुत डरावना था और सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।

पुलिस ने हमलावर का पीछा किया। इसी दौरान वह एक इमारत से गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। ताइपे के मेयर ने बताया कि मरने वालों में से एक व्यक्ति ने स्टेशन के अंदर हमलावर को रोकने की कोशिश की थी।

पुलिस के मुताबिक हमलावर 27 साल का था और ताओयुआन इलाके का रहने वाला था। वह पहले वायुसेना में काम कर चुका था, लेकिन 2022 में उसे नौकरी से हटा दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ पहले से कुछ मामले दर्ज थे। हमले के पीछे उसका मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की:छात्र नेता का शव पहुंचने के बाद ढाका में आगजनी; दावा- मुख्य आरोपी भारत भागा, बॉर्डर पर भारतीय सेना अलर्ट

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी का शव शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा। इस बीच ढाका में आंदोलनकारी फिर हिंसक हो गए और उदिची संस्था के कार्यालय को जला दिया। ये संस्था कट्टरपंथियों के विरोध में काम करती है।

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, हत्यारों को ट्रांसपोर्टेशन में सपोर्ट करने वाले आरोपियों ने अदालत में हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम के भारत भागने का दावा किया है।

इधर भारतीय सेना भी एक्टिव हो गई है और बांग्लादेश के हालात पर नजर बनाए हुए है। ईस्टर्न कमांड प्रमुख ले. जनरल आरसी तिवारी ने गुरुवार शाम भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया है। पढ़ें पूरी खबर…

पुतिन बोले- यूक्रेन NATO में शामिल होने की जिद छोड़े:तभी शांति आएगी, संपत्ति जब्त करने पर कहा- यूरोपीय संघ चोरी नहीं, डकैती कर रहे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार दोपहर सालाना ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर अपनी पुरानी दलीलें दोहराईं। उन्होंने कहा,

QuoteImage

रूस शांति के रास्ते से युद्ध खत्म करने को तैयार है, लेकिन यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की जिद छोड़नी होगी। तभी शांति आएगी।

QuoteImage

वहीं, यूरोपीय संघ के रूस की संपत्ति जब्त करने के सवाल पर पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ चोरी नहीं, डकैती कर रहा है। चोरी तो छिपकर होती है, ये सब खुलेआम हो रहा है, लेकिन रूस अपनी संपत्ति वापस लेकर रहेगा।

यह पुतिन का 22वां सालाना संवाद है। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे हैं। साथ ही साल 2025 में सरकार के कामकाज और देश से जुड़े बड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिका ने ग्रीन कार्ड लॉटरी प्रोग्राम सस्पेंड किया:दो यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद फैसला, 50 हजार लोगों पर असर पड़ेगा

अमेरिका ने शुक्रवार को ग्रीन कार्ड लॉटरी या डाइवर्सिटी वीजा (DV1) प्रोग्राम को सस्पेंड कर दिया है। इसके जरिए अमेरीका में कम प्रतिनिधित्व वाले देशों के लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जाता था।

ये निर्णय 14 दिसंबर को ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी और 15 दिसंबर को मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की घर पर गोली मारकर हत्या के बाद लिया गया है।

होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर इस लॉटरी प्रोग्राम को रोका गया है ताकि कोई और अमेरिकी इस तरह की घटनाओं में घायल न हो। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में न्यूयॉर्क सिटी में ट्रक हमले के बाद भी ट्रम्प ने इस कार्यक्रम को खत्म करने की कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *