March 31, 2026

Bumrah jumps 10 places in T20 bowlers’ rankings | टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में बुमराह की 10 स्थान की छलांग: बैटर्स में तिलक वर्मा नंबर-3; टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरे स्थान पर

0
406808_1766576576.jpg


दुबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 103 विकेट ले चुके हैं। - Dainik Bhaskar

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 103 विकेट ले चुके हैं।

टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में बुमराह 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 622 रेटिंग पॉइंट्स हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बुमराह ने 2 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी, जबकि लखनऊ में खेला गया चौथा मैच कोहरे की वजह से रद्द करना पड़ा था। अहमदाबाद में हुए निर्णायक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मैच में तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के बाद तिलक ने श्रीलंका के पथुम निसांका को पीछे छोड़ते हुए 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बैटर्स रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

वहीं साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपने प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने तेज 31 रन की पारी खेली, जिसके दम पर वे पांच स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

वरुण नंबर-1 पर कायम टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती ने अपनी टॉप पोजिशन और मजबूत कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और कुल 10 विकेट झटके। इसमें आखिरी टी-20 मैच में लिए गए 4 विकेट भी शामिल हैं। शानदार प्रदर्शन का असर रैंकिंग में साफ दिखा, जहां वरुण के 804 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वे दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के जैकब डफी (699) से काफी आगे बने हुए हैं।

अभिषेक शर्मा टॉप पर टी-20 बैटर्स रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर काबिज हैं। इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तिलक वर्मा तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को फायदा ताजा ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिला है। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन का असर रैंकिंग में साफ नजर आया है।

एडिलेड टेस्ट में 82 रन से जीत के दौरान ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दूसरी पारी में 219 गेंदों पर 170 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर हेड चार स्थान की छलांग लगाकर 815 रेटिंग पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जहां वे स्टीव स्मिथ के साथ हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने पहली पारी में शतक लगाया, जिसके बाद वे छह स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (737) है।

न्यूजीलैंड बल्लेबाजों की मजबूत छलांग न्यूजीलैंड की जीत की नींव उनकी मजबूत बल्लेबाजी रही। रचिन रवींद्र ने 72* और 46 रन की पारियां खेलीं, जिससे वे पांच स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं डेवोन कॉन्वे ने 227 और 100 रन की शानदार पारियों के दम पर 681 रेटिंग पॉइंट्स के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर जगह बनाई।

वेस्टइंडीज की ओर से कावेम हॉज ने नाबाद 123 रन बनाए, जिसका उन्हें भी फायदा मिला। वे 11 स्थान ऊपर चढ़कर 66वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग स्थान है।

पैट कमिंस दूसरे नंबर पर पहुंचे टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाज अब नंबर-1 जसप्रीत बुमराह को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। मिचेल स्टार्क तीसरे नंबर पर बने हुए हैं, जबकि पैट कमिंस चार स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कमिंस की रेटिंग 849 है और वे बुमराह से सिर्फ 30 पॉइंट पीछे हैं। एडिलेड टेस्ट में स्टार्क और कमिंस ने मिलकर 10 विकेट झटके थे।

स्टार्क को ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी फायदा मिचेल स्टार्क को टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी फायदा मिला है। एडिलेड टेस्ट में अहम अर्धशतक लगाने के बाद वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टार्क के 311 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के बराबर हो गए हैं।

एशेज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *