March 27, 2026

Closing Market for Local Elections Wrong; MCX to Open Evening

0
new-project-2026-01-09t093718753_1768454847.jpg


  • Hindi News
  • Business
  • Nitin Kamath: Closing Market For Local Elections Wrong; MCX To Open Evening

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में आज 15 जनवरी को नगर निगम चुनावों के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस दिन पूरी तरह ट्रेडिंग छुट्टी घोषित की है। हालांकि, इस फैसले पर देश के सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म जिरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे खराब प्लानिंग बताया है।

पहले सिर्फ सेटलमेंट हॉलिडे था, फिर पूरी छुट्टी दी

शुरुआत में एक्सचेंजों ने इसे केवल ‘सेटलमेंट हॉलिडे’ घोषित किया था, यानी सिर्फ पैसों और शेयरों का लेन-देन बंद रहना था। लेकिन पिछले हफ्ते एक्सचेंजों ने नया सर्कुलर जारी कर बताया कि राज्य में बैंकों की छुट्टी होने के कारण अब पूरी तरह ट्रेडिंग बंद रहेगी।

कामथ बोले- ग्लोबल मार्केट के दौर में ऐसी छुट्टियां ठीक नहीं

नितिन कामथ ने कहा- किसी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पूरे मार्केट को बंद करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय बाजार अब ग्लोबल सिस्टम से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस तरह की छुट्टियां अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने भारत की इमेज पर असर डालती हैं।

कामथ ने दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के साथी और बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन रहे चार्ली मंगर को कोट करते हुए लिखा- “मुझे इंसेंटिव दिखाओ और मैं तुम्हें आउटकम दिखा दूंगा।” उनका इशारा था कि सिस्टम में कोई भी इस पुरानी व्यवस्था को बदलना नहीं चाहता।

मार्केट एक्सपर्ट्स बोले- भारत को ग्लोबल स्टैंडर्ड की जरूरत

बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। ऐसे में बार-बार लोकल छुट्टियों की वजह से मार्केट बंद होने से विदेशी फंड हाउसों को हेजिंग और ट्रेडिंग में दिक्कत आती है। हालांकि, सेबी (SEBI) और सरकार का तर्क रहता है कि चुनाव के दिन कर्मचारियों और वोटर्स को सुविधा देना जरूरी है।

MCX पर शाम को शुरू होगा कामकाज

भले ही शेयर बाजार पूरे दिन बंद है, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आंशिक रूप से काम होगा। सुबह के सत्र में वोटिंग के कारण ट्रेडिंग बंद है, लेकिन शाम को गोल्ड और सिल्वर जैसे बुलियन कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग होगी। कुछ एग्री-कमोडिटीज में रात 9 बजे तक ट्रेडिंग की अनुमति दी गई है।

क्या होता है सेटलमेंट हॉलिडे?

आसान भाषा में समझाएं कि ट्रेडिंग हॉलिडे और सेटलमेंट हॉलिडे में क्या फर्क है। ट्रेडिंग हॉलिडे में शेयर खरीदे-बेचे नहीं जा सकते, जबकि सेटलमेंट हॉलिडे में ट्रेडिंग तो होती है लेकिन आपके डीमैट खाते में शेयर आने या बिके हुए शेयर के पैसे आने की प्रक्रिया रुक जाती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *