CM के कार्यक्रम से लौटते वक्त पलटी बस…3 की मौत:छिंदवाड़ा में 41 यात्री घायल, एक का हाथ कटकर अलग; कई के सिर फूटे
![]()
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। बताया गया है कि बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link