March 26, 2026

Confident Group Chairman Suicide Amid IT Raid in Bengaluru

0
luxurycargif730x548_1769806912.gif


बेंगलुरु9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी जे रॉय। इनके दफ्तर और घर पर तीन दिन से आयकर विभाग की रेड चल रही थी। - Dainik Bhaskar

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी जे रॉय। इनके दफ्तर और घर पर तीन दिन से आयकर विभाग की रेड चल रही थी।

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने पुष्टि की कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। सुसाइड के बाद आयकर अफसर घटनास्थल से रवाना हो गए।

रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए है। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का रियल एस्टेट डेवलपर है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल, मौके पर कोई IT अधिकारी मौजूद नहीं थे। बेंगलुरु पुलिस जांच के हिस्से के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी।

कमिश्नर ने आगे बताया कि सी.जे. रॉय के परिवार के सदस्य फिलहाल विदेश में हैं और बेंगलुरु आ रहे हैं।

पुलिस ने कहा- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी जांच होगी

पुलिस मामले के कानूनी वर्गीकरण का भी मूल्यांकन कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए या आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराएं लगाई जानी चाहिए।

कमिश्नर ने पुष्टि की कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर ने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है।

जांचकर्ता चल रही जांच के हिस्से के तौर पर ऑफिस परिसर से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, और रिकॉर्ड और बयानों की जांच के बाद और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

सीएम बोले- सच्चाई का पता लगाएंगे

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की मौत की हाई-लेवल जांच की जाएगी।

तीन दिन से रोज पूछताछ हो रही थी

केरल आयकर की टीम 3 दिन से सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय के दफ्तर में कार्रवाई कर रही थी। रोज उनसे पूछताछ की जा रही थी।

रॉय के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी के दबाव की वजह से उन्होंने बड़ा कदम उठाया। आयकर अफसरों को जवाब देना होगा कि ऐसा क्या हुआ कि मेरे भाई ने यह कदम उठाया?

भाई के मुताबिक, रॉय पर कोई कर्ज नहीं था। केरल से आयकर टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को आई थी और कुछ दिन बेंगलुरु में रुकी थी। इसके बाद वह 28 जनवरी को आई और सीजे रॉय को दुबई से बुलाया गया। रॉय के ​परिवार में पत्नी लिनी रॉय, बेटा रोहित और एक बेटी रिया हैं।

अपनी रॉल्स रॉयल्स कार के साथ कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन।

अपनी रॉल्स रॉयल्स कार के साथ कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन।

36 की उम्र में बिना कर्ज प्राइवेट जेट खरीदा

सीजे रॉय जब 13 साल के थे, तब बेंगलुरु के शोरूम में ‘डॉल्फिन’ कार देखने गए थे। वहां सेल्समैन ने यह कहकर भगा दिया कि ‘तू क्या कार खरीदेगा, चल निकल।’ तभी उन्होंने ठान लिया था कि दुनिया की सबसे महंगी कारें खरीदेंगे।

रॉय ने 36 की उम्र में पहला प्राइवेट जेट खरीद लिया था। वह भी बैंक से एक रुपया उधार लिए बिना। रॉय ने 1994 में 1.10 लाख रु. में मारुति 800 खरीदी थी। 1997 में इसे बेच दिया। 31 साल बाद 2025 में पहली उपलब्धि याद आई, तो कार खोजने वाले को 10 लाख रु. इनाम देने का ऐलान किया।

दोस्तों की मदद से कार मिली, तो उसे फिर खरीद लिया। रॉय कहते थे, 1994 में कार की कीमत में 2 एकड़ जमीन आती थी, जिसकी वैल्यू 20 करोड़ से ज्यादा है। कार शौक है। असल दौलत जमीन है।

महंगी कारों के शौकीन थे रॉय

  • 12वीं रोल्स रॉयस फैंटम 8 दिसंबर 2026 को खरीदी
  • देश के सबसे महंगी और सबसे बड़े कार गैरेज वाले लोगों में शामिल
  • उनके पास 200 से ज्यादा लग्जरी कारें
  • बुगाटी वेरॉन, फेरारी, कोएनिगसेग अगेरा, मैकलारेन, लैम्बोर्गिनी हुराकैन और एवेंटाडोर कलेक्शन में शामिल
  • रॉय ने 4 मलयालम फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया
  • करियर की शुरुआत में हेवलेट-पैकार्ड (HP) कंपनी में काम किया

————-

ये खबर भी पढ़ें…

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन:स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे अग्निवेश; कमाई का 75% हिस्सा दान करेंगे अनिल

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी 2026 को अस्पताल में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पूरी जानकारी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *