March 25, 2026

Cyclone Ditwah Rainfall LIVE Photos Update; Tamil Nadu Puducherry | Sri Lanka | साइक्लोन दितवाह- तमिलनाडु में बारिश, 54 फ्लाइट्स कैंसिल: पुडुचेरी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं रोकीं; श्रीलंका में 123 लोगों की मौत, 200 भारतीय फंसे

0
comp-1-2025-11-29t124844711_1764400644.gif


  • Hindi News
  • National
  • Cyclone Ditwah Rainfall LIVE Photos Update; Tamil Nadu Puducherry | Sri Lanka

चेन्नईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
पुडुचेरी में दितवाह के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। पुलिस ने तट पर आम लोगों और पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। - Dainik Bhaskar

पुडुचेरी में दितवाह के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। पुलिस ने तट पर आम लोगों और पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम तक इसके और तेज होने की संभावना है।

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMS) ने बताया कि साइक्लोन दितवाह 30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इसके कारण राज्यभर में भारी बारिश होगी। तमिलनाडु,आंध्र और पुडुचेरी में बाढ़ आ सकती है।पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है। इन इलाकों में अचानक सैलाब आ सकता है।

श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 130 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हुए हैं। ये सभी दुबई से श्रीलंका के रास्ते भारत आने वाले थे।

साइक्लोन दितवाह का असर, 8 तस्वीरें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *