April 6, 2026

dainik bhaskar journalists win Danish Siddiqui memerial Award

0
delhi_1775398679.jpg


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी. लोकुर ने अवधेश आकोदिया को ‘दानिश सिद्दीकी मेमोरियल जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया। - Dainik Bhaskar

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी. लोकुर ने अवधेश आकोदिया को ‘दानिश सिद्दीकी मेमोरियल जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया।

दैनिक भास्कर के पत्रकार अवधेश आकोदिया को रविवार को ‘दानिश सिद्दीकी मेमोरियल जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राजस्थान में विधायक निधि में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खोजी रिपोर्ट के लिए दिया गया है।

अवधेश आकोदिया को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी. लोकुर ने ‘ज्यूरी स्पेशल अवॉर्ड’ दिया। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विधानसभा की एथिक्स कमेटी ने लिया था संज्ञान अवधेश ने स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया था कि राजस्थान में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने विकास कोष से खरीद की सिफारिश के बदले रिश्वत ले रहे थे। यह खबर दैनिक भास्कर में दिसंबर 2025 में पब्लिश हुई थी।

स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इस खुलासे के बाद राजस्थान विधानसभा की एथिक्स कमेटी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी विधायकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए थे, जिसकी सुनवाई अभी जारी है।

खबर की हेडिंग: राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील

विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया। उन्हें बताया कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा? पूरी खबर पढ़ें…

यह अवॉर्ड पुलित्जर विजेता दिवंगत फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी की याद में ‘डीएस फाउंडेशन’ द्वारा दिया जाता है। यह सम्मान पाठकों के प्रति दैनिक भास्कर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

27 मार्च को मिला था रामनाथ गोयनका अवॉर्ड

अवधेश आकोदिया को गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित करते उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन।

अवधेश आकोदिया को गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित करते उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन।

अवधेश को 27 मार्च को ही ‘हिंदी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग’ का रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड बांग्लादेश से भारत में हो रही किडनी तस्करी के रैकेट का खुलासा करने वाली खबर के लिए मिला है।

खबर की हेडिंग: जयपुर में 32 लाख रुपए तक बिकी किडनी, बांग्लादेश में खतरनाक दलालों के बीच 5 दिन

गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस से तीन बांग्लादेशी नागरिकों की साधारण सी गिरफ्तारी भास्कर की फॉलो-अप जांच में बदल गई। इसने भारत में ट्रांसप्लांट कानून के कमजोर क्रियान्वयन का फायदा उठाने वाले बांग्लादेशी अंग तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। बांग्लादेश के डोनर को फर्जी कागजात के आधार पर भारत लाया जाता था और पैसे का लालच देकर किडनी डोनेट करवाई जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…

ये खबर भी पढ़ें…

दैनिक भास्कर के 2 जर्नलिस्ट को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड:बांग्लादेशी अंग तस्करों के रैकेट

दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी को पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स-2026’ से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने यह सम्मान दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *