April 7, 2026

David Warner Drink Drive Case

0
davidwarner_1775560756.png


  • Hindi News
  • Sports
  • David Warner Drink Drive Case | Sydney Court Next Month, PSL Return

सिडनी18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डेविड वॉर्नर ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था। तस्वीर 2023 वनडे वर्ल्ड कप की है। - Dainik Bhaskar

डेविड वॉर्नर ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था। तस्वीर 2023 वनडे वर्ल्ड कप की है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज हुआ है। सिडनी में पुलिस ने उन्हें ब्रीथ टेस्ट के दौरान पकड़ा और गिरफ्तार कर थाने ले गई। अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा।

सिडनी में रैंडम चेकिंग के दौरान कार्रवाई

यह घटना सिडनी के मारूब्रा इलाके की है, जहां पुलिस रैंडम ब्रीथ टेस्ट कर रही थी। वॉर्नर अपनी कार लेकर टेस्टिंग प्वाइंट से पहले ही रुक गए, लेकिन पुलिस ने उनके पास जाकर जांच की। टेस्ट में वे नशे की हालत में पाए गए।

थाने ले जाकर किया गया टेस्ट

पुलिस वॉर्नर को मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उनका अल्कोहल लेवल 0.104 रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद उन पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया।

PSL के बीच ऑस्ट्रेलिया गए थे वार्नर

वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। मैचों के बीच मिले ब्रेक में वे ऑस्ट्रेलिया गए थे। अब वे 9 अप्रैल को पेशावर जालमी के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान लौटने की तैयारी में हैं। यह मैच कराची में खेला जाएगा।

PSL में कराची किंग्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं।

PSL में कराची किंग्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं।

2024 में लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी-20 मैच खेले। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 15 हजार से ज्यादा रन बनाए।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार सक्रिय

संन्यास के बाद भी वार्नर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले सीजन बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए उन्होंने आठ मैच में 433 रन बनाए थे और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अगले सीजन के लिए भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की डोमेस्टिक टी-20 लीग में सिडनी थंडर की तरफ से खेलते हैं।

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की डोमेस्टिक टी-20 लीग में सिडनी थंडर की तरफ से खेलते हैं।

—————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस

IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed