March 27, 2026

Deepti Sharma; GG Vs UPW WPL 2026 LIVE Score Update | Harleen Deol Meg Lanning | WPL- गुजरात ने यूपी वॉरियर्ज को 10 रन से हराया: कप्तान एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, अनुष्का ने 44 रन बनाए; 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-01-10t18_1768050345.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जॉर्जिया वेयरहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 बॉल पर नाबाद 27 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी झटके। (फोटो- BCCI) - Dainik Bhaskar

जॉर्जिया वेयरहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 बॉल पर नाबाद 27 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी झटके। (फोटो- BCCI)

गुजरात जायंट्स (GG) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज (UPW) को 10 रन से हराया।

DY पाटिल स्टेडियम में 208 रन का टारगेट चेज कर रही यूपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन ही बना सकी। फीबी लिचिफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। गुजरात के लिए रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके। एक-एक विकेट कप्तान एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड को मिला।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जोकि गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 और अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए। दोनों में 103 रन की पार्टनरशिप हुई। सोफी डिवाइन 38 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट झटके।

विमेंस टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड बना गुजरात-यूपी मैच में कुल 21 छक्के लगे हैं। जोकि विमेंस टी-20 के इतिहास में एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 19 छक्कों का है। जोकि WBBL 2017–18 सीजन में सिक्सर्स बनाम स्टार्स और WPL 2024 में RCB Vs DC मैचों में बना था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेरेहम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

अपडेट्स

01:45 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्जिया वेयरहम प्लेयर ऑफ द मैच

12:55 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आशा सोभना ने आखिरी तीन बॉल पर बाउंड्री लगाई

आशा सोभना ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर बाउंड्री लगाई। इनमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। यूपी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी, लेकिन 16 रन ही बन सके। एक विकेट भी गिरा। इस तरह गुजरात ने 10 रन की जीत हासिल की।

12:32 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फीबी लिचफील्ड 78 रन बनाकर आउट

16वें ओवर में यूपी ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर फीबी लिचफील्ड 78 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने भारती फूलमाली के हाथों कैच कराया। डिवाइन को पहला विकेट मिला है।

12:29 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गायकवाड ने सेहरावत को बोल्ड किया

15वें ओवर की आखिरी बॉल पर यूपी का 5वां विकेट गिरा। यहां पर श्वेता सहरावत 25 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड ने बोल्ड कर दिया।

12:16 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोएबे लिचफील्ड की पहली हाफ सेंचुरी

लिचफील्ड ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

लिचफील्ड ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

11वें ओवर में यूपी की फोएबे लिचफील्ड ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने एश्ले गार्डनर के ओवर की शुरुआती दो बॉल पर चौके लगाए। फिर तीसरी बॉल पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी पहली हाफ सेंचुरी पूरी है। इसी ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया।

12:03 PM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट

रेणुका सिंह ने दूसरा विकेट लिया।

रेणुका सिंह ने दूसरा विकेट लिया।

10वें ओवर की पहली बॉल पर यूपी ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। उन्होंने किरण नवगिरे (एक रन) का विकेट भी लिया था।

11:58 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्जिया वेरेहम को ओवर में दो विकेट, लैनिंग-हरलीन आउट

जॉर्जिया वेरेहम ने ओवर में दो विकेट झटके।

जॉर्जिया वेरेहम ने ओवर में दो विकेट झटके।

9वें ओवर में यूपी की टीम ने दो विकेट गंवाए। इस ओवर में जॉर्जिया वेरेहम ने हरलीन देओल (शून्य) और कप्तान मेग लैनिंग (30 रन) को पवेलियन भेजा। लैनिंग के विकेट के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी ब्रेक हुई।

11:41 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी का स्लो स्टार्ट, लिचफील्ड नाबाद

208 रन का टारगेट चेज कर रही यूपी की टीम ने धीमी शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। मेग लैनिंग और फोएबे लिचफील्ड क्रीज पर हैं।

11:11 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: यूपी को 208 रन का टारगेट

11:11 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर से 14 रन आए

गुजरात की पारी के आखिरी ओवर से 14 रन आए। भारती फूलमाली ने दीप्ति शर्मा की तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। इससे टीम स्कोर 207 रन तक पहुंच गया। गुजरात ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

10:51 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कप्तान एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की 5वीं बॉल पर गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने बोल्ड कर दिया। एक्लेस्टोन को दूसरा विकेट मिला है।

10:47 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अनुष्का शर्मा 44 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की पहली बॉल पर गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर अनुष्का शर्मा 44 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डिआंड्रा डॉटिन ने हरलीन देयोल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूटी।

10:43 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

GG के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • एश्ले गार्डनर 6 बार
  • बेथ मूनी 5 बार
  • लौरा वोलवार्ट 3 बार

10:34 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गार्डनर की फिफ्टी पूरी, गुजरात 150 पार

15वें ओवर में गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन की दूसरी बॉल पर छक्का और तीसरी बॉल पर चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। इसी ओवर में टीम ने 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

10:30 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अनुष्का-गार्डनर में फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी

अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर ने गुजरात को 100 पार पहुंचाया।

अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर ने गुजरात को 100 पार पहुंचाया।

13वें ओवर में अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। गार्डनर ने क्रांति गौड़ की पहली बॉल पर चौका लगाकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।

क्रांति के इस ओवर में 4 चौके पड़े। इनमें से तीन चौके गार्डनर ने लगाए, जबकि एक चौका अनुष्का के बल्ले से आया।

10:22 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात का स्कोर 100 रन पहुंचा

12वें ओवर में गुजरात ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान एश्ले गार्डनर ने दीप्ति शर्मा की पहली बॉल पर एक रन लेकर टीम के लिए 100वां रन बनाया।

09:56 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाए, 56 रन बने

छठे ओवर में गुजरात ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पावरप्ले का आखिरी ओवर शिखा पांडे ने डाला। सोफी डिवाइन ने शिखा की शुरुआती दो बॉल पर चौके लगाए। हालांकि, शिखा ने ओवर की चौथी बॉल पर डिवाइन को फोएबे लिचफील्ड के हाथों कैच करा दिया। डिवाइन 38 रन बनाकर आउट हुईं।

विकेट सेलिब्रेट करती यूपी की प्लेयर्स।

विकेट सेलिब्रेट करती यूपी की प्लेयर्स।

09:53 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एक्लेस्टोन ने बेथ मूनी को बोल्ड किया

एक्लेस्टोन ने लखनऊ को पहला विकेट दिलाया।

एक्लेस्टोन ने लखनऊ को पहला विकेट दिलाया।

5वें ओवर में गुजरात जायंट्स ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर बेथ मूनी 13 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने बोल्ड कर दिया।

09:49 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सोफी डिवाइन ने दीप्ति के ओवर में चौका-छक्का लगाया

चौथे ओवर में सोफी डिवाइन ने दीप्ति शर्मा की बॉल पर एक चौका और एक छक्का लगाया। दीप्ति के इस ओवर से 14 रन आए और स्कोर 40 रन पहुंच गया।

09:39 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शिखा पांडे के ओवर से 14 रन आए

दूसरे ओवर में सोफी डिवाइन ने शिखा पांडे की बॉल पर एक चौका और एक छक्का लगाया। शिखा के इस ओवर से 14 रन आए और टीम स्कोर 17 रन पहुंच गया।

09:37 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

क्रांति गौड़ ने पहले ओवर में 3 रन दिए

कप्तान मेग लैनिंग ने भारत की स्टार पेसर क्रांति गौड़ को नई बॉल थमाई। क्रांति ने पहले ओवर में महज 3 रन दिए। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन क्रीज पर हैं।

09:26 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों की प्लेइंग-11 देखिए

09:06 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मेग लैनिंग UP की नई कप्तान

यूपी वॉरियर्स की टीम इस सीजन नई कप्तान मेग लैनिंग पर काफी भरोसा करेगी। लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन सीजन तक फाइनल में पहुंची थी, जिससे उनके अनुभव से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

वहीं गुजरात जायंट्स की टीम ने दो खराब सीजन के बाद पिछले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात के पास मजबूत विदेशी खिलाड़ियों का कोर है, जो टीम को मजबूती देता है।

09:06 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हेड टु हेड में बराबरी का मुकाबला

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है। गुजरात जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा कड़ा और रोमांचक रहने की उम्मीद रहती है।

09:02 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UPW में दीप्ति-सोफी की भूमिका बेहद अहम

WPL में यूपी वॉरियर्स की सफलता में दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन की भूमिका बेहद अहम रही है। बल्लेबाजी में दीप्ति शर्मा ने 25 मैचों में 507 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 117.63 का रहा है, जो टीम को मजबूत शुरुआत और जरूरी समय पर रन दिलाने में मदद करता है।

वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन यूपी की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 25 मैचों में 36 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट 13 रन देकर रहा है। 6.68 की शानदार इकॉनमी के साथ एक्लेस्टोन विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाती रही हैं।

09:01 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गार्डनर गुजरात जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत

विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत एश्ले गार्डनर रही हैं। बल्लेबाजी में गार्डनर ने 25 मैचों में 567 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। 141.75 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने कई मौकों पर टीम को तेज रन दिए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी गार्डनर ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने 25 मैचों में 25 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 31 रन देकर रहा है। 8.34 की इकॉनमी के साथ गार्डनर गुजरात के लिए एक अहम ऑलराउंडर साबित हुई हैं।

09:00 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अब तक की चैंपियंस

WPL के अब तक 3 सीजन हो चुके हैं। 2 बार मुंबई ने खिताब जीता। जबकि, एक बार बेंगलुरु भी चैंपियन बनी। दिल्ली कैपिटल्स तीनों सीजन फाइनल तक पहुंची, लेकिन रनर-अप ही रही।

09:00 AM10 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच कहां देख सकते हैं? 

WPL का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा। मुकाबलों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *