March 26, 2026

DGCA IndiGo Pilot Rules Update | Flight Disruptions | फ्लाइट क्रू को 48 नहीं, 36 घंटे ही रेस्ट मिलेगा: सरकार ने वीकली रेस्ट नियम वापस लिया; अब उड़ानें रद्द नहीं होंगी, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी

0
s2-3_1764922673.gif


नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जिस नए नियम के कारण इंडिगो में पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी, वह फैसला केंद्र ने वापस ले लिया है।

DGCA ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियम, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा फेज लागू किया था। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था।

FDTL के दूसरे फेज के नियमों में, एयरलाइन कंपनियों के लिए पायलटों को हफ्ते में 48 घंटे आराम, यानी दो दिनों का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य कर दिया था। इस दौरान किसी छुट्टी को वीकली रेस्ट गिनने पर रोक लगा दी थी। DGCA ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगाई थी।

DGCA ने आदेश वापस लेने के फैसले पर कहा- नए नियमों के कारण एयरलाइंस के लिए क्रू का शेड्यूल मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। बिना रुकावट फ्लाइट ऑपरेशन चलाने के लिए नियमों से राहत देना जरूरी है।

DGCA के नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई

इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर

एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था।

DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं।

पिछले 1 साल में इंडिगो में पैसेंजर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पिछले 1 साल में इंडिगो में पैसेंजर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास

  • आखिर इंडिगो से टेंशन क्यों: इंडिगो के पास सबसे ज्यादा 434 विमान हैं। एक दिन में 2300 से ज्यादा उड़ानें हैं। देश की 60% से अधिक घरेलू उड़ानें इसी के पास हैं।
  • अभी कितना स्टाफ है: अभी इसके पास 5456 पायलट और 10212 केबिन क्रू मेंबर हैं। 41 हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी हैं।
  • फिर क्रू की कमी क्यों है: इंडिगो का कहना है कि नए फ्लाइट टाइम लिमिटेशन नियमों के कारण पायलट और क्रू की कमी हुई है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के नियमों को घटाकर रोजाना 8 घंटे कर दिया गया है। नाइट लैंडिंग 6 से घटाकर 2 कर दी गई हैं। क्रू के लिए 24 घंटे में 10 घंटे आराम का समय रखा है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाला प्लेन उड़ाया: विमान ने 8 रूट्स पर उड़ान भरी

एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *