March 26, 2026

Dhanda Nyoliwala Album Controversy Over Bageshwar Dham Lyrics Change | हरियाणवी रैपर ने विवाद पर गाने के लिरिक्स बदले: ‘फेक बाबे बहुत कूटता’ लाइन हटाई; ‘बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी’ जस का तस – Sonipat News

0
om60er_1765899937.jpg


हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर गाने के लिरिक्स बदलने की बात लिखी।

ऑस्ट्रेलिया में बैठे हरियाणवी रैपर प्रवीण ढांडा उर्फ ढांडा न्योलीवाला ने नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर शुरू हुई कंट्रोवर्सी के बाद गाने के कुछ लिरिक्स बदले हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर गाने के लिरिक्स साझा किए।

.

पहले उन्होंने लिखा- ‘अब ठीक है।’ साथ ही 22 सेकेंड का गाना लगाया, जिसके बोल हैं- “नेता जिसे जिराफ कहें, समझे वो ऊंट था, कलाकार नहीं होंदा तो मैं सच्ची बैंक लूटता। आस्था के नाम पर पाखंड हो रया इतना कि यूथ का विश्वास जावै टूटा…।”

दूसरी स्टोरी में ढांडा ने लिखा- शब्द बदले हैं, अर्थ वो ही है दोस्त। पहले वाला ठेठ गाम आले का गुस्सा था और ये शहर वाले की तरह गुस्सा है।

हालांकि जो बदलाव किया है- वो अभी अधूरा है। इसमें फेक बाबे बहुत कूटता वाली लाइन तो बदल दी गई। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवाद वाली लाइन अभी भी है। ये लाइन है- “बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी…।

नए लिरिक्स के साथ सॉन्ग अब दोबारा रिलीज नहीं हुआ है। समझा जा रहा है कि सिंगर पहले थोड़े बदलाव का रिएक्शन देखना चाह रहा है। इधर, यह विवाद अभी थमता नहीं दिख रहा। साध्वी देवा ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा- सनातन पर हमले के गंदे परिणाम आएंगे।

ढांडा न्योलीवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिरिक्स बदलने की बात बताई।

ढांडा न्योलीवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिरिक्स बदलने की बात बताई।

रैपर बोले- 24 से 48 घंटे में नया वर्जन आएगा गाने की जिन लाइनों पर विवाद हुआ था वह, “भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा,भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता। बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी, प्राइवेट जेट लेके जावे जदे मर्जी।” थी। विरोध के बाद ढांडा न्योलीवाला ने इन लाइनों को हटाने का फैसला किया। रैपर ने बताया कि फाइल सब्मिट कर दी गई है और 24 से 48 घंटे के भीतर गाने का नया वर्जन सामने आ जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से गाना दोबारा रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर नए लिरिक्स गाकर सुनाए हैं।

फोटो और शब्द बरकरार रहने पर फिर विवाद गाने की एक लाइन बदले जाने के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि एल्बम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर की तस्वीर का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक शब्द को बरकरार रखा गया है। इस एल्बम में रैपर ने जहां भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने की लाइन बदल दी हैं, लेकिन बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगा ‘साले’ कहा, उसे दोबारा भी नहीं बदला गया है। जिस पर विवाद खड़ा हो रहा है। इसी वजह से एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर लाइव होकर रैपर ने एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ से जुड़े विवाद पर बात की।

सोशल मीडिया पर लाइव होकर रैपर ने एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ से जुड़े विवाद पर बात की।

न्योलीवाला के गाने पर साध्वी देवा ठाकुर की अहम बातें…

  • सनातन पर अटैक करने पर गंदे परिणाम आएंगे: इस विवाद में करनाल की रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर भी खुलकर सामने आईं। उन्होंने वीडियो जारी कर ढांडा न्योलीवाला पर सनातन पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सनातन पर अटैक करने के बहुत गंदे परिणाम आएंगे और ढांडा न्योलीवाला को खुली चुनौती दी।
  • ऑस्ट्रेलिया में रहकर अश्लील भाषा को बढ़ावा: साध्वी देवा ठाकुर ने दावा किया कि ढांडा न्योलीवाला 7 साल पहले स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था और वहां उसके कागजात भी पूरे नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया में वह कानून नहीं तोड़ता, लेकिन हरियाणा में रहते हुए गन कल्चर, शराब और अश्लील भाषा को बढ़ावा देता है। 17-18 साल का युवा वर्ग उसके पीछे पागल हो रहा है, जो समाज के लिए खतरा है।
  • हरियाणा में शो करने की दी चुनौती: साध्वी देवा ठाकुर ने ढांडा न्योलीवाला को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें दम है तो हरियाणा में खुलेआम शो करके दिखाए। उन्होंने तारीख और समय तय कर सामने आने की बात कही और कहा कि तभी पता चलेगा कि सनातन और राम के नाम पर भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है।
ढांडा न्योलीवाला के गाने पर करनाल की साध्वी देवा ठाकुर ने कहा था कि अब तू पिटेगा।

ढांडा न्योलीवाला के गाने पर करनाल की साध्वी देवा ठाकुर ने कहा था कि अब तू पिटेगा।

8 दिसंबर को नई एल्बम रिलीज हुआ मूलरूप से हिसार के न्योलीवाला गांव के रहने वाले प्रवीण ढांडा की नई एल्बम वोमिट ऑन पेपर 8 दिसंबर को रिलीज हुई। इसमें धार्मिक प्रतीकों और बाबाओं को पीटने को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति जताई गई। आरोप है कि रैपर ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया और मामला सनातन आस्था से जोड़ दिया गया।

15 दिसंबर को लाइव होकर कहा-लाइनें बदलूंगा 15 दिसंबर को न्योलीवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि कुछ लोगों को उनकी बात समझ नहीं आ रही है। अपने ही लोगों के बीच इस तरह की लड़ाई उन्हें दुख पहुंचाती है। विवाद खत्म करने और लोगों का दिल रखने के लिए जिस लाइन पर आपत्ति थी, उसे बदला जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक पाखंडवाद के खिलाफ अपने विचार पर अब भी कायम हैं।

————————–

ये खबर भी पढ़ें:-

ऑस्ट्रेलिया में बैठे हरियाणवी रैपर न्योलीवाला के गाने पर कंट्रोवर्सी:भगवाधारी को लात मारते दिखाया, बाबा बागेश्वर पर कहा-‘बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी’

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी बढ़ गई है। हिसार के आदमपुर के न्योलीवाला गांव के रहने वाले रैपर प्रवीण ढांडा की यह एल्बम हाल में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एल्बम विवादों में घिरती नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed