March 27, 2026

dhirubhai ambani school annual day celeb | अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स: बच्चन परिवार नजर आया, शाहरुख, करीना और शाहिद भी कार्यक्रम में हुए शामिल

0
comp-135_1766120227.gif

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर शाहरुख खान गुरुवार को मुंबई में अपने बेटे अबराम के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं। कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी भीड़ थी। शाहरुख खान अपने परिवार को भीड़ के बीच सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाते नजर आए। वे सबसे आगे चलकर रास्ता बनाते दिखे।

इस स्कूल फंक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। बच्चन परिवार से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या के लिए आए थे। इसके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी नजर आए। क्रिकेटर रोहित शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

देखिए एनुअल डे फंक्शन की तस्वीरें

इस मौके पर शाहरुख खान ने काले रंग का आउटफिट पहना था। उन्होंने बीनी और सनग्लासेज भी लगाए हुए थे।

इस मौके पर शाहरुख खान ने काले रंग का आउटफिट पहना था। उन्होंने बीनी और सनग्लासेज भी लगाए हुए थे।

गौरी खान ने एक सादा और एलीगेंट सूट पहना था।

गौरी खान ने एक सादा और एलीगेंट सूट पहना था।

सुहाना खान गोल्ड रंग का टॉप और डेनिम पहने नजर आईं।

सुहाना खान गोल्ड रंग का टॉप और डेनिम पहने नजर आईं।

अमिताभ बच्चन स्कूल एनुअल फंक्शन में पहुंचे।

अमिताभ बच्चन स्कूल एनुअल फंक्शन में पहुंचे।

अभिषेक बच्चन ब्लू ड्रेस में नजर आए, वहीं ऐश्वर्या राय साड़ी में स्कूल एनुअल फंक्शन में दिखीं।

अभिषेक बच्चन ब्लू ड्रेस में नजर आए, वहीं ऐश्वर्या राय साड़ी में स्कूल एनुअल फंक्शन में दिखीं।

ऐश्वर्या राय की मां भी परिवार के साथ स्कूल एनुअल फंक्शन में नजर आईं।

ऐश्वर्या राय की मां भी परिवार के साथ स्कूल एनुअल फंक्शन में नजर आईं।

बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन।

बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन।

क्रिकेटर रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ स्कूल एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे।

क्रिकेटर रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ स्कूल एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे।

करीना कपूर बेटे तैमूर के स्कूल फंक्शन में पहुंचीं।

करीना कपूर बेटे तैमूर के स्कूल फंक्शन में पहुंचीं।

शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ स्कूल एनुअल डे में शामिल हुए।

शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ स्कूल एनुअल डे में शामिल हुए।

मुकेश अंबानी सूट में स्कूल एनुअल फंक्शन में पहुंचे।

मुकेश अंबानी सूट में स्कूल एनुअल फंक्शन में पहुंचे।

नीता अंबानी लाल साड़ी में दिखीं।

नीता अंबानी लाल साड़ी में दिखीं।

नीता अंबानी ने पैपराजी से बातचीत की

एनुअल फंक्शन के दौरान नीता अंबानी का अंदाज खास चर्चा में रहा। स्कूल कार्यक्रम होते हुए भी उनका लुक पूरी तरह पारंपरिक और सधा हुआ नजर आया। उन्होंने गहरे लाल रंग की शिफॉन साड़ी पहनी थी, जिसमें हल्का सीक्विन वर्क किया गया था।

कार्यक्रम को कवर करने आए मीडिया के लोगों और पैपराजी से नीता अंबानी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने पैपराजी से पूछा कि क्या खाना भिजवा दें। इस पर पैपराजी ने बताया कि नाश्ता दो बार हो चुका है। यह सुनकर नीता अंबानी हल्का मुस्कराईं। फिर किसी ने कहा कि गेट नंबर दो पर अभी नाश्ता नहीं पहुंचा है।

यह सुनते ही नीता अंबानी ने तुरंत कहा, “वहां भिजवा देते हैं।” इसके बाद पैपराजी ने कहा कि अब सब ठीक है।

करीना का समोसा खाना का वीडियो सामने आया

वहीं, करीना कपूर का बेटे तैमूर के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन के दौरान समोसा खाते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो फिल्ममेकर करण जौहर ने शेयर किया था। वीडियो में करीना अन्य पैरेंट्स के साथ बातचीत करते हुए खुशी-खुशी समोसा खाती नजर आती हैं।

इस दौरान करण जौहर मजाक में कहते सुनाई देते हैं कि जो लोग सोचते हैं कि करीना डाइट पर हैं, वे देख लें कि वह समोसा खा रही हैं। इस पर करीना ने मुस्कुराते हुए साफ कहा, “मैं डाइट पर नहीं हूं।”

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *