March 29, 2026

Digvijay praised Modi for his organizational strength. | दिग्विजय ने मोदी की फोटो पोस्ट की: X पर लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम-पीएम बना, ये संगठन शक्ति – Bhopal News

0
grey-quote.02a691c7.png


दिग्विजय सिंह ने एक्स पर आरएसएस और पीएम मोदी की तारीफ की है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पीएम मोदी की एक फोटो पोस्ट की। इसमें लिखा-

.

QuoteImage

Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। ..जय सिया राम।

QuoteImage

दिग्विजय सिंह द्वारा पोस्ट की गई फोटो में पीएम मोदी पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिख रहे हैं।

दिग्विजय सिंह द्वारा पोस्ट की गई फोटो में पीएम मोदी पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिख रहे हैं।

यह पोस्ट करने से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई मीटिंग में कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी की तर्ज पर काम करने के लिए कहा है। इसके लिए नेताओं को बूथ और जमीन स्तर पर पहुंचने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…

दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फॉर्म बताएं

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे अन रजिस्टर्ड संगठन की हिंदू समाज से तुलना करके उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है( भोपाल में अपने सरकारी आवास पर दिग्विजय सिंह ने प्रेस से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बेंगलुरू में आरएसएस का शताब्दी वर्ष का आयोजन हुआ था। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *