March 28, 2026

FA9LA Song Fame Bahraini rapper Flipperache to tour India | बहरीनी रैपर फ्लिपराचे करेंगे इंडिया टूर: फिल्म धुरंधर के गाने FA9LA से चर्चा में आए थे, 14 मार्च को बेंगलुरु में लाइव परफॉर्म करेंगे

0
9-2_1768282682.gif


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहरीनी सिंगर-रैपर हुस्साम असीम, जिन्हें फ्लिपराचे के नाम से जाना जाता है, उनका हाल ही में गाना FA9LA बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में शामिल हुआ था। जो बहुत हिट हुआ। अब रैपर जल्द भारत में टूर करेंगे।

फ्लिपराचे ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि वह 14 मार्च को बेंगलुरु में UN40 (अंडर 40) म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही भारत के बाकी शहरों की तारीखें भी घोषित की जाएंगी। रैपर ने फैंस से कमेंट में यह बताने के लिए भी कहा है कि उन्हें किस शहर में शो करना चाहिए।

फ्लिपराचे ने साल 2008 में डीजे आउटलॉ के नेतृत्व वाले आउटलॉ प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया था।

फ्लिपराचे ने साल 2008 में डीजे आउटलॉ के नेतृत्व वाले आउटलॉ प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया था।

फ्लिपराचे के फेमस गानों में 9ARAT, ई ला और नायदा भी शामिल हैं।

फ्लिपराचे के फेमस गानों में 9ARAT, ई ला और नायदा भी शामिल हैं।

कौन हैं फ्लिपराचे?

फ्लिपराचे को बहरीनी आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड मिल चुका है। वे अपनी खास खलीजी हिप-हॉप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जिसमें मॉडर्न रैप और पारंपरिक गल्फ म्यूजिक का मिक्सचर है।

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में नजर आए थे।

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में नजर आए थे।

बता दें कि FA9LA गाना मई 2024 में रिलीज हुआ था, लेकिन दिसंबर 2025 में फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद इसे खास पहचान मिली। फिल्म में गाने पर अक्षय खन्ना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो फिल्म का इंडियन नेट कलेक्शन 800 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1250 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।

अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी काम किया। इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *