March 29, 2026

Ferozepur Man Shoots Wife, Two Daughters, Then Commits Suicide | Punjab news | फिरोजपुर में परिवार की हत्या कर सुसाइड किया: पहले पत्नी-2 बेटियों को गोली मारी, फिर खुद को शूट किया; बेडरूम से मिली लाशें – Fazilka News

0
copy-of-db-temp-photo-resize-601767858992_1767859873.jpg



पंजाब के फिरोजपुर में फाइनेंसर और सैलून मालिक माही सोढ़ी ने 2 बेटियों और पत्नी को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सफाई करने वाली घर आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सफाई वाले ने किराएदार को फोन किया। उसने कहा कि फोन कर लो। नीचे फोन

.

इससे उन्हें शक हुआ कि कहीं उन्हें गैस तो नहीं चढ़ गई। मगर, जब वे नीचे आए और दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि सबकी मौत हो चुकी है। एक बेटी 10 और दूसरी 6 साल की थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद कर लिया है। यह घटना हरमन नगर में हुई। पत्नी का नाम जसवीर है और एक बेटी का नाम मनवीर है। चारों की लाश बेडरूम से बरामद हुई।

पड़ोसियों के मुताबिक, उनका परिवार मिलनसार था। रात को भी वह साथ में घूमकर आए, लेकिन सुबह 11 बजे पता चला कि यह वारदात हो गई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा। पुलिस भी इसकी वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चेक कर रही है कि इसमें कहीं कोई और बात तो नहीं है या फिर माही सोढ़ी ने ही यह वारदात की है।

SSP बोले- घर में CCTV लगे हुए हैं, इनसे खुलासा होगा फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह का कहना है कि अमनदीप सिंह के पड़ोसी को पता चला कि काम करने के लिए आई महिला गेट खोलने के लिए आवाज दे रही है, लेकिन परिवार का सदस्य कोई गेट नहीं खोल रहा। जिस पर ऊपर रहते किराएदार और पड़ोसी करनजीत सिंह ने धक्के से दरवाजे को खोला तो अंदर परिवार के 4 लोगों को गोलियां लगी हुई थी, और चारों के शव अंदर पड़े हुए थे।

इसमें परिवार का मुखिया अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, बच्ची मनवीर ओर परनीत का शव था। SSP ने कहा कि अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इससे घटना की सच्चाई सामने आएगी।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed