Films and web series are being made at 80% lower costs, after ‘Mahabharata’, ‘Criterge’ is being prepared.
- Hindi News
- Entertainment
- Films And Web Series Are Being Made At 80% Lower Costs, After ‘Mahabharata’, ‘Criterge’ Is Being Prepared.
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पहली एआई-जनरेटेड वेब सीरीज ‘महाभारत।
हाल ही में जियो हॉटस्टार पर पहली एआई-जनरेटेड वेब सीरीज ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ रिलीज हुई। यह स्टार प्लस पर भी प्रसारित हुई। अब तक 15 एपिसोड आ चुके हैं और 100 एपिसोड तक की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च के दिन ही इस शो को 65 लाख दर्शकों ने देखा। रिव्यू भले मिक्स्ड रहे हों, लेकिन इसने एक नया ट्रेंड जरूर शुरू कर दिया।
अब कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी एआई-जनरेटेड वेब सीरीज-फिल्में बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक राजेश मापुस्कर की ‘चिरंजीवी हनुमान: द इटरनल’ को देश की पहली पूरी तरह एआई-जनरेटेड थिएट्रिकल फिल्म माना जा रहा है। इस ट्रेंड के पीछे बजट का बड़ा रोल है। बालाजी में एआई प्रमुख चेतन हंसराज ने हाल ही में कहा कि उनकी टीम ने एआई के इस्तेमाल से एक एपिसोड बनाने की लागत 80% तक कम कर दी है।

सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड कंटेंट की बाढ़ सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स, एआई-जनरेटेड कंटेंट का सबसे बड़े प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। इसका बड़ा उदाहरण ‘बंदर अपना दोस्त’ चैनल है। नवंबर 2025 में यूट्यूब पर इसके 2.07 अरब व्यूज थे, जो अब बढ़कर 2.65 अरब हो चुके हैं। सैन फ्रांसिस्को बेस्ड प्लेटफॉर्म कैपविंग की रिपोर्ट के मुताबिक इस चैनल की अनुमानित सालाना कमाई 38.5 करोड़ रुपए आंकी गई। इसी तरह मार्वल के प्रसिद्ध किरदार हल्क के देसी अवता भी वायरल हैं। एआई द्वारा निर्मित इंस्टाग्राम रील्स में हल्क (थैनोस और आयरन मैन के साथ) को मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के संदर्भ में नेताजी के रूप में दिखाया गया है, जिसे लाखों बार देखा गया है।