g kamalini ; India Sri Lanka Women Cricket Match Update | 5th T20 LIVE Cricket Score smriti mandhana richa ghosh jemimah rodrigues | महिला क्रिकेट- भारत-श्रीलंका 5वां टी-20 मैच: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जी कमलिनी को डेब्यू कैप दी, टॉस थोड़ी देर में
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- G Kamalini ; India Sri Lanka Women Cricket Match Update | 5th T20 LIVE Cricket Score Smriti Mandhana Richa Ghosh Jemimah Rodrigues
तिरुवनंतपुरम5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। मैच शाम 7:20 बजे शुरू होगा।
तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। कमलिनी विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की ओर से खेलती हैं।
इस मैच में भारतीय टीम के पास सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया ने पिछले मैच को 30 रनों से जीता था। टीम 4-0 से आगे है।

भारतीय टीम ने चौथा टी-20 मैच 30 रनों से जीता था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहारी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवांदी, मालशा शेहानी और निमाषा मीपागे।
लाइव अपडेट्स
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडू की कमलिनी डेब्यू कर रहीं

डेब्यू कैप के साथ कमलिनी।
तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला क्रिकेट में भारत-श्रीलंका 5वां टी-20 आज