Gangsters Daughter Sends Legal Notice to O Romeo Makers Over Portrayal | ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स से ₹2 करोड़ की मांग: गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी ने भेजा लीगल नोटिस, पिता की छवि गलत दिखाने का आरोप
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

‘ओ रोमियो’ के मेकर्स को मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने 2 करोड़ का नोटिस भेजा है। सनोबर शेख ने नोटिस डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के नाम से भेजा है।
सनोबर का आरोप है कि फिल्म में उनके पिता की गलत छवि दिखाई गई है, जिससे उनके परिवार की रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने नोटिस में दो करोड़ रुपए हर्जाना के तौर पर मांगा है। साथ ही, उसे भरने के लिए मेकर्स को सात दिन का समय दिया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकलता, फिल्म को ना रिलीज किया जाए। ये नोटिस पिछले वीक भेजी गई है।

बता दें कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शाहिद का किरदार गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ उस्तरा से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई भी दावा नहीं किया गया है।
‘ओ रोमियो’ की बात करें तो विशाल भारद्वाज की ये मल्टीस्टरार फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ये पहली बार होगा, जब विशाल और साजिद साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, शाहिद आठ साल बाद विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘रंगून’ और ‘हैदर’ में साथ काम कर चुके हैं।

‘ओ रेमियो’ में शाहिद और तृप्ति डिमरी की जोड़ी भी फ्रेश है। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मेसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया नजर आएंगी।