Gold Rate Price Today (29 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | हफ्तेभर में चांदी का भाव ₹13,230 बढ़कर ₹1.64 लाख हुआ: सोना भी ₹3,445महंगा हुआ; इस साल गोल्ड ₹50,429 और सिल्वर ₹78,342 चढ़े
- Hindi News
- Business
- Gold Rate Price Today (29 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1,23,146 रुपए का था, जो अब (28 नवंबर) 3,445 रुपए बढ़कर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है।
इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (21 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,51,129 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 28 नवंबर तक ₹13,230 बढ़कर 1,64,359 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है।

इस साल सोना ₹50,429 और चांदी ₹78,342 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 50,429 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,26,591 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 78,342 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,64,359 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।


गूगल पर यूजर्स सोना-चांदी के दाम सर्च कर रहे हैं

इस हप्ते सोना चांदी के दाम में रोजाना आधार पर उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला। लेकिन ओवरऑल देखें तो इनकी कीमतें काफी बढ़ी है। ऐसे में यूजर्स गूगल पर इन्हें काफी सर्च कर रहे हैं। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स…
————————
ये खबरें भी पढ़ें…
US टैरिफ का दबाव, फिर भी GDP 8.2% से बढ़ी: 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किया, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा

भारत समेत दुनिया में US टैरिफ का दबाव है, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट सुस्त है, फिर भी भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2% की दर से बढ़ी है। यह पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में GDP 5.6% थी। वहीं अप्रैल-जून में ये 7.8% थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
-
US टैरिफ का दबाव, फिर भी GDP 8.2% से बढ़ी: 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किया, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा
1:12
- कॉपी लिंक
शेयर
-
सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा: चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
आधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे: एप पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं
1:22
- कॉपी लिंक
शेयर
-
शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा: सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद; IT-रियल्टी शेयरों में गिरावट, मेटल और फार्मा में तेजी रही

- कॉपी लिंक
शेयर