Haryanvi Composer Mandeep Panghal for Arijit Singh Solo Song O Shiv Mere
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद सिंगर अरिजीत सिंह का पहला गाना 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘ओ शिव मेरे तुम मालिक’ हो। खास बात यह है कि इस गाने के म्यूजिक कंपोजर हरियाणवी युवक मंदीप पंघाल हैं। मंदीप पंघाल अभी तक सोनू निगम और गुरु रंधावा क
.
हाल ही में उन्होंने गुरु रंधावा के सॉन्ग ‘किथै बसदै नै’ का म्यूजिक कंपोज किया था। अब उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम की शुरुआत की है। पंघाल बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे पहले हरियाणवी हैं, जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम किया है। दो साल पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने कंपोजर की जिंदगी बदल कर रख दी थी।
बता दें कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके बाद उनका अपने लिए यह पहला गाना है। अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं।
अरिजीत सिंह को पहला नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में पद्मावत के गाने बिनते दिल के लिए और दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए मिला है। साल 2015 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

अरिजीत सिंह के गाने का पोस्टर, जिसे मंदीप पंघाल ने कंपोज किया है।
म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल का सफर, 4 पॉइंट में…
- भिवानी के खरकड़ी गांव में जन्म : मंदीप पंघाल का जन्म भिवानी जिले के खरकड़ी माखवान गांव में हुआ। उन्होंने योगेश बाल विद्या मंदिर में 12वीं तक पढ़ाई की। स्कूल के सांस्कृतिक कम्पीटीशन में हिस्सा लेते रहे तो म्यूजिक की दिशा में आगे बढ़ने का विचार आया। इस कारण चंडीगढ़ सेक्टर-11 राजकीय कॉलेज में बीए इन म्यूजिक कोर्स में दाखिला लिया।
- कोर्स बीच में छोड़ पहुंचे मुंबई : चंडीगढ़ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मंदीप पंघाल ने पहली बार हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्र देखे। इसके बाद उसने सोचा कि डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। उसने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ मुंबई जाने का फैसला किया। शुरुआत में परिवार ने ऐतराज भी किया, लेकिन मंदीप ने समझाकर मना लिया।
- 2017 में गाया पहला हरियाणवी गाना : साल 2017 में मंदीप पंघाल ने पहला हरियाणवी गाना ‘भाई रै मनै भूल ना जाइयो थाम’ किया। मुंबई में करीब 3-4 साल तक स्ट्रगल किया। इसके बाद म्यूजिक कंपोजर को सहयोगी के तौर पर काम मिलना शुरू हुआ।
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सोनू निगम के साथ गाना : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदीप पंघाल ने सोनू निगम के गाने ‘बोलो राम-राम’ के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था। 19 जनवरी 2024 को रिलीज इस 3 मिनट 22 सेकेंड के गाने ने मंदीप पंघाल की जिंदगी बदल दी। इसके बाद मंदीप को इंडस्ट्री में बड़े नामों के लिए काम मिलना शुरू हो गया।

माता-पिता के साथ म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल।
3 पॉइंट में जानिए पंघाल की फैमिली के बारे में…
- पिता रोडवेज कर्मचारी: भिवानी निवासी मंदीप पंघाल के पिता विजय सिंह पंघाल हरियाणा रोडवेज विभाग के वर्कशॉप स्टाफ में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों तोशाम डिपो में है। मंदीप पंघाल की मां गृहिणी हैं। वहीं उनका एक छोटा भाई है, जो चंडीगढ़ की एक कंपनी में जॉब करता है।
- मंदीप की पत्नी भी प्लेबैक सिंगर: मंदीप पंघाल की शादी मुंबई में इंदौर की रहने वाली साक्षी होलकर से हुई। मंदीप ने एक साल पहले ही शादी की है। साक्षी होलकर प्लेबैक सिंगर हैं। साक्षी के पिता और दादी भी सिंगर हैं। हालांकि मंदीप के परिवार में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा कोई सदस्य नहीं है।

मंदीप की पत्नी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।
- साक्षी ने बड़े नामों के साथ काम किया: साक्षी होलकर ने गदर-2 में गाना किया है। इसके अलावा भेड़िया में वरूण धवन के साथ, रक्षाबंधन में अक्षय कुमार, सलमान के साथ किसी का भाई-किसी की जान में काम किया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म गुड बाय में भी गाना गाया है।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह नहीं बताई है।
चार पॉइंट में समझिए संन्यास के बाद अरिजीत का प्लान…
- ग्लोबल कोलेब्रेशन (2027): विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
- वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनियाभर में लाइव शो करेंगे। इसके साथ वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स भी होंगे।
- स्पेशल प्रोजेक्ट्स: अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना।
- इंडिपेंडेंट म्यूजिक: फिल्मों से अलग हटकर अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।
अरिजीत सिंह के शुरुआती बेस्ट गाने…
फिर मोहब्बत, फिल्म- मर्डर 2 (2012)
तुम ही हो, फिल्म- आशिकी 2 (2013)
मेरी आशिकी, फिल्म- आशिकी (2012)
राब्ता, फिल्म- एजेंट विनोद (2012)
फिर ले आया दिल, फिल्म- बर्फी (2012)
दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही, फिल्म- ये जवानी है दीवानी (2013)
लाल इश्क, फिल्म- गोलियों की रासलीलाः रामलीला (2013)
मैं रंग शरबतों का, फिल्म- फटा पोस्टर निकला हीरो (2014)
मस्त मलंग, फिल्म- 2 स्टेट (2014)
हमदर्द, फिल्म- एक विलेन (2014)
सुकून मिला, फिल्म- मैरी कॉम (2014)
सावन आया है, फिल्म- क्रिएचर 3D (2014)
हमारी अधूरी कहानी, फिल्म- हमारी अधूरी कहानी (2015)
अगर तुम साथ हो, फिल्म- तमाशा (2015)
आयत- फिल्म- बाजीराव मस्तानी (2015)
गेरुआ, जनम-जनम, फिल्म- दिलवाले (2015)
सनम रे, फिल्म- सनम रे (2016)
ये फितूर मेरा, फिल्म- फितूर (2016)
चन्ना मेरेया, फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल (2016)
इश्क मुबारक, फिल्म- तुम बिन 2 (2016)

————————
ये खबर भी पढ़ें….
अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:कहा- इसे खत्म कर रहा हूं; अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। (पूरी खबर पढ़ें…)